Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग XI से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी! जानिए कोच गौतम गंभीर के बारे में क्या कहा | Sports

    July 22, 2026

    उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

    July 22, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इस जिले में दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें
    हरियाणा

    हरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इस जिले में दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Electric Bus: हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। फरीदाबाद में लंबे समय से अटकी सिटी बस डिपो परियोजना अब साकार होती नजर आ रही है। सेक्टर-61 में प्रस्तावित सिटी बस डिपो के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने टेंडर जारी कर दिया है, जिसे 14 जनवरी को खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और इसके बाद अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

    इस सिटी बस डिपो के निर्माण और इससे जुड़े इलेक्ट्रिकल कार्यों पर कुल 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से 6 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर और 3 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्धारित किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते करीब दो वर्षों से यह परियोजना कागजी प्रक्रियाओं में उलझी हुई थी। मुख्य कारण यह रहा कि डिपो के लिए मुफ्त में जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते योजना लगातार टलती रही।

    HSVP ने अब सेक्टर-61 में करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित की है, जहां यह सिटी बस डिपो विकसित किया जाएगा। यह जमीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के किनारे स्थित है, जो लोकेशन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले यह जमीन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के पास थी और वहीं से बस डिपो बनाने की योजना थी, लेकिन जमीन की ऊंची कीमत के चलते FMDA इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ा सका।


    Court Bharti

    जमीन की अधिक लागत को देखते हुए HSVP ने इस परियोजना को नए मॉडल पर विकसित करने का फैसला लिया है। योजना के तहत बस डिपो के साथ जमीन का आंशिक कमर्शियल इस्तेमाल भी किया जाएगा, ताकि जमीन की कीमत की भरपाई की जा सके। डिपो परिसर में चहारदीवारी, सर्विस स्टेशन, स्टाफ के लिए कमरे, वर्कशॉप और इलेक्ट्रिक बसों के लिए आधुनिक चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए जाएंगे।

    राज्य सरकार की योजना के तहत फरीदाबाद को आने वाले समय में 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन्हीं बसों को ध्यान में रखते हुए यह सिटी बस डिपो पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा विकसित किया जाएगा, जबकि ऊपरी हिस्से में HSVP द्वारा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। डिपो परिसर में एक साथ 100 इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।


    Haryana Police Bharti

    अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल फरीदाबाद में सिटी बसों के लिए अलग से कोई स्थायी डिपो नहीं है। इसी वजह से कुछ बसों को बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में खड़ा किया जाता है, जबकि कई बसें रात के समय गुरुग्राम भेज दी जाती हैं। इसका सीधा असर सुबह की बस सेवाओं पर पड़ता है और यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल पातीं। नए डिपो के निर्माण से बसों के संचालन में नियमितता आएगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    इस सिटी बस डिपो के चालू होने के बाद फरीदाबाद में चरणबद्ध तरीके से 500 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारने की योजना को भी मजबूती मिलेगी। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि शहर के लाखों यात्रियों को बेहतर, सस्ती और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओ रोमियो से रणदीप हुड्डा क्यों हुए बाहर?
    Next Article जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026

    अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

    July 22, 2026

    बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग XI से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी! जानिए कोच गौतम गंभीर के बारे में क्या कहा | Sports

    By परवेश चौहानJuly 22, 2026

    वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए तैयार नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू…

    उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

    July 22, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.