Close Menu
    What's Hot

    ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत

    April 14, 2026

    इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

    April 14, 2026

    आज मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, ये रहें सावधान

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

      April 13, 2026

      बिहार के नए सीएम का ऐलान कल

      April 13, 2026

      बंगाल में एसआईआर में जिनके नाम कटे, वो मतदान नहीं कर सकेंगे

      April 13, 2026

      आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

      April 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़
    Breaking News

    नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Factory Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़
    Factory Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

    हालात को काबू करने के लिए कंपनियों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
    Factory Workers Protest, (द भारत ख़बर), नोएडा: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव किया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं।

    इन जगहों पर हालात खराब

    सबसे पहले हालात फेज-2 इलाके में खराब हुए। सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। पथराव कर दिया। फेज-2 के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों और आसपास के जिलों में फैल गया। कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-57 में 30 से ज्यादा फैक्ट्रियों और दफ्तरों में तोड़फोड़ की। सेक्टर- 40 और 60 में कर्मचारियों ने कंपनियों का घेराव किया। सेक्टर 85 में जबरन फैक्ट्री में घुसने की कोशिश की। सेक्टर 1, 15, 62 और डीएनडी फ्लाइओवर के पास सड़क जाम कर दी।

    अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही

    हालात को काबू करने के लिए कुछ इलाकों में आरएएफ और पीएसी उतार दी गई है। कंपनियों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी (लॉ एंड आॅर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखते हुए हैं। डीजीपी ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई करेंगे।

    योगी सरकार ने जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई

    उधर, योगी सरकार ने जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई है। सीएम ने कहा, औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ में है।

    गुरुग्राम की कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

    उधर, हरियाणा के गुरुग्राम में 9 अप्रैल को सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश थी। बाहरी लोगों ने कर्मचारियों को तोड़फोड़ और आगजनी के लिए उकसाया था। वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं।

    ये आरोपी किए गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक के भरान निवासी आकाश, जींद के लखमीरवाला निवासी अजीत सिंह, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद, बिहार के मधुबनी निवासी पिंटू कुमार यादव, उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर निवासी राजू सिंह और उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी श्यामबीर के रूप में हुई है। मामला मानेसर आईएमटी स्थित कंपनियों से जुड़ा है।

    ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग में दो आरोपी घायल
    Next Article पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ेगा भारत का व्यापार घाटा : क्रिसिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      बिहार के नए सीएम का ऐलान कल

      April 13, 2026

      बंगाल में एसआईआर में जिनके नाम कटे, वो मतदान नहीं कर सकेंगे

      April 13, 2026

      आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

      April 13, 2026

      PM Narendra Modi: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

      April 13, 2026

      वेतन बढ़ोतरी की मांग पर नोएडा में हिंसा, सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

      April 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत

      By परवेश चौहानApril 14, 2026

      Crude Oil : ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत अमेरिका द्वारा अस्थाई…

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      आज मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, ये रहें सावधान

      April 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.