मरने वालों में सभी महिलाएं
Sea Food Factory, (द भारत ख़बर), चेन्नई: तिरुवल्लूर जिले में एक झींगा एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से सात मजदूरों की जान चली गई। मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल है। हादसे में 67 मजदूरों के घायल होने की खबर हैं। घायलों में से 9 वेंटिलेटर पर हैं। गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई।
एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य शुरू किया
घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित एनडीआरएफ की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। हालात के मद्देनजर एनडीआरएफ टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु आपदा से निपटने वाले विशेष उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे
