Close Menu
    What's Hot

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»7 जून को 860वां जन्मोत्सव: खिड़की गांव में गूंजेगा अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का यशगान, भव्य तैयारियां शुरू
    दिल्ली

    7 जून को 860वां जन्मोत्सव: खिड़की गांव में गूंजेगा अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का यशगान, भव्य तैयारियां शुरू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गांव में 7 जून को अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के 860वें जन्मोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक ट्रस्ट (रजि.), क्षत्रिय विकास मंच (रजि.) और क्षत्रिय विचार मंच (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

    आयोजन स्थल पर सुबह 9 बजे माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 11 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन परिचय पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 1 बजे सभी उपस्थितजनों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था रहेगी। समारोह का समापन सायं 4 बजे आभार और धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।

    कौन थे पृथ्वीराज चौहान?
    इतिहास के पन्नों में पृथ्वीराज चौहान का नाम साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक के रूप में दर्ज है। 1165 में जन्मे पृथ्वीराज चौहान को ‘अंतिम हिंदू सम्राट’ कहा जाता है। उन्होंने 1191 की तराइन की पहली लड़ाई में मोहम्मद गोरी को पराजित कर पूरे भारत में अपनी वीरता का परचम लहराया। हालांकि, 1192 की दूसरी तराइन की लड़ाई में उन्हें छलपूर्वक पराजित किया गया।

    पृथ्वीराज चौहान के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है कि अपनी भूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए हमें हर परिस्थिति में खड़े रहना चाहिए। यही कारण है कि खिड़की गांव सहित पूरे देश में आज भी उनके जन्मोत्सव को बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है।

    गांववासियों का उत्साह चरम पर
    आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया है। गांव के एक बुजुर्ग दिनेश चौहान ने कहा कि, “यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का प्रयास भी है।”

    वहीं एक अन्य ग्रामीण अमन चौहान ने कहा कि “पृथ्वीराज चौहान का नाम हमारे लिए गर्व की बात है। हम सब मिलकर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कर रहे हैं और पूरे गांव को सजाया जा रहा है। इस बार का आयोजन पहले से भी ज्यादा भव्य होगा।”

    गांव के युवा भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। हरिंदर चौहान कहते हैं कि “हमारे लिए यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का जरिया है। हम हर साल इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं और नई पीढ़ी को भी इसमें जोड़ने की कोशिश करते हैं।”

    गांव की महिला संगठन की सदस्य नीलम चौहान ने कहा कि, “महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी होती है इस आयोजन में। हम माल्यार्पण और भंडारे की तैयारी में जुटी हैं। ये हमारे गांव का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होता है।”

    जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, इतिहास प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ वीर सम्राट को श्रद्धांजलि दी जाएगी, बल्कि गांव की एकता और संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।

    khirki village a shatriya village khirki village is a rajput village prithviraj chauhan jayanati programs in delhi khirki village prithviraj chauhan jayanti news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBulldozer Action : दिल्ली के इन इलाके में गरजेगा बुलडोजर, रेहड़ी-पटड़ी वालों में मचा हड़कंप
    Next Article CDS जनरल अनिल चौहान ने पाक के साथ संघर्ष में भारत के लड़ाकू विमान गिराए जाने के सवाल पर दिया स्पष्ट जवाब
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      By अंकित कुमारJuly 21, 2026

      Parliament Monsoon Session 2026: प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। प्रियंका से…

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026

      श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.