Close Menu
    What's Hot

    उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

    June 22, 2026

    10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

    June 22, 2026

    दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      June 22, 2026

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका पर टैरिफ कम करने का दबाव डाले भारत : जीटीआरआई
    दुनिया

    अमेरिका पर टैरिफ कम करने का दबाव डाले भारत : जीटीआरआई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : अमेरिका पर टैरिफ कम करने का दबाव डाले भारत : जीटीआरआई
    Business News Hindi : अमेरिका पर टैरिफ कम करने का दबाव डाले भारत : जीटीआरआई

    कहा, अमेरिकी दबाव में भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात लगभग बंद किया

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल आयात करने के भारत के फैसले से अमेरिका पूरी तरह से नाराज था। इसी के चलते अगस्त में अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इसके साथ ही भारत से होने वाले व्यापार समझौते पर हो रही बातचीत को भी बंद कर दिया। इसके बाद अमेरिकी राष्टÑपति ने यह स्पष्ट कर दिया की जबतक भारत रूस से कच्चा तेल आयात करना बंद नहीं करता तब तक व्यापारिक समझौता नहीं हो सकता।

    अमेरिका का दबाव काम कर गया और भारत ने वर्तमान में रूस से कच्चा तेल आयात लगभग बंद कर दिया है। यही कारण है कि भारत और अमेरिका के बीच जहां व्यापार समझौते को लेकर वार्ता निर्णायक मोड़ पर है वहीं जल्द ही इसपर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

    जीटीआरआई ने यह पक्ष रखा

    ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा हैं कि भारत को किसी भी व्यापार समझौते से पहले अमेरिका पर तेल से जुड़ा अतिरिक्त टैरिफ हटाने के लिए दबाव डालना चाहिए। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने के विरोध में लगाया गया था।रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह शुल्क हटता है तो भारतीय वस्तुओं पर प्रभावी अमेरिकी टैरिफ का बोझ 50% से घटकर 25% रह जाएगा। इससे कपड़ा, चमड़ा, रत्न-आभूषण और दवा जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

    वार्ता के दौरान दो मुद्दों को अहमियत देने की मांग

    जीटीआरआई ने व्यापार बोर्ड से अपील की है कि वह सरकार के साथ अपनी निर्धारित बैठक में दो मुद्दों को प्राथमिकता दें। पहला निर्यात संवर्धन मिशन की त्वरित शुरूआत और दूसरा अमेरिका पर तेल टैरिफ कम करने के लिए दबाव। मंगलवार को बीओटी की सरकार के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग मंत्री करेंगे। इस बैठक में निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने के उपायों की सिफारिश की जाएगी।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बहाल करने और अमेरिका के साथ भविष्य की बातचीत को समान स्तर पर लाने के लिए टैरिफ वापसी जरूरी है। जीटीआरआई ने यह भी याद दिलाया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत ने प्रतिबंधित रूसी कंपनियों से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है- यही वह आधार था जिस पर यह अधिभार लगाया गया था।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : दो दिन की गिरावट के बाद झूमा शेयर बाजार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या गंवा दिया भारतीय टीम ने अपना अभेद्य किला
    Next Article वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद खत्म
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      By अंकित कुमारJune 22, 2026

      Shiv Sena Crisis Controversy: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले-…

      10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

      June 22, 2026

      दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.