Close Menu
    What's Hot

    पानी–पानी हुई इंटरनेट की दुनिया! बिकिनी में इस हसीना को देख फैंस हुए मदहोश

    December 3, 2025

    सात सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर आम आदमी पार्टी

    December 3, 2025

    iPhone 16 की फिर हुई कीमत धड़ाम! यहां मिल रही है बेस्ट डील

    December 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एसआईआर पर चर्चा के लिए केंद्र की सहमति के बाद इंडिया ब्लॉक ने की मीटिंग

      December 3, 2025

      विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

      December 3, 2025

      विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित

      December 3, 2025

      देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पेश की थी सादगी की मिसाल

      December 2, 2025

      ASI के पूर्व चीफ ने मंदिर–मस्जिद विवाद पर दोनों समुदायों से की संयम बरतने की अपील-Former ASI chief K.K. Muhammad appealed to both communities to exercise restraint in the temple-mosque dispute.-Aaj Samaaj

      December 2, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, December 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए वित्तीय प्रतिबंध
    दुनिया

    अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए वित्तीय प्रतिबंध

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    America Ban on South Africa : अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए वित्तीय प्रतिबंध
    America Ban on South Africa : अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए वित्तीय प्रतिबंध

    जी20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का भी किया ऐलान

    America Ban on South Africa (द भारत ख़बर), न्यूयॉर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका से नाराज चल रहे हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों पर किए गए अत्याचार को बताया था। इसी बात का हवाला देते हुए ट्रंप ने पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन बाद में उन्होंने अमेरिकी राजदूत को सम्मेलन में भेज दिया था। अमेरिकी राजदूत के सम्मेलन में शामिल होने पर दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी आपत्ति जताई थी और मंच से ही अमेरिका को सीधे तौर पर नसीहत दे डाली थी।

    यह बोले डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल मियामी में होने वाले ग्रुप आॅफ 20 (ॠ20) शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को भाग लेने से रोक रहे हैं। इसी साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल की वैश्विक बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि के साथ किए गए व्यवहार के कारण दक्षिण अफ्रीका को दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी रोक देंगे। रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने सप्ताहांत में शिखर सम्मेलन समाप्त होने पर अपनी जी-20 मेजबानी की जिम्मेदारी अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को सौंपने से इनकार कर दिया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इसलिए, मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसका आयोजन अगले वर्ष फ्लोरिडा के मियामी शहर में किया जाएगा।

    अमेरिका के बहिष्कार को किया था दरकिनार

    इस साल दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20सम्मेलन में अमेरिका के बहिष्कार को दरकिनार करते हुए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने जी20 घोषणापत्र को स्वीकार किया था। इस घोषणापत्र पर सर्वसम्मति से बनी सहमति इसलिए भी चौंकाने वाली थी, क्योंकि अमेरिका ने इसका विरोध किया था और शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया था। दक्षिण अफ्रीका में हुआ जी20 सम्मेलन इसलिए भी यादगार बन गया क्योंकि इस बार एक परंपरा को तोड़ते हुए इस सम्मेलन की शुरूआत में ही दुनियाभर के नेताओं ने इस साझा घोषणापत्र को अपना लिया। आमतौर पर इसे सम्मेलन के आखिरी दिन किया जाता है। अमेरिकी ने मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका के साथ कूटनीतिक मतभेदों के चलते इस सम्मेलन का बहिष्कार किया था।

    ये भी पढ़ें : Washington Firing : अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग

    Previous articleHong Kong building fire : हांगकांग में ऊंची रिहायशी इमारत में आग, 50 से ज्यादा की मौत
    Next articlePunjab CM News : पंजाब सीएम ने जापानी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद खत्म
    Next Article SYL विवाद पर केंद्र ने हाथ खींचे, पंजाब-हरियाणा को कहा- खुद निकालें समाधान, चुनाव में नहीं लेना चाहती जोखिम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ट्रेनों में लगाए जाएंगे ATM , यात्रियों को मिलेगी कैश की सुविधा

      December 2, 2025

      OCI होल्डर्स को 182 दिनों तक भारत में रहने का देना होगा प्रूफ

      December 2, 2025

      डिजिटल इकोनॉमी की बढ़ती मुश्किलों पर वित्त मंत्री सीतारमण की वैश्विक अपील

      December 2, 2025

      दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

      December 1, 2025

      आरबीआई जल्द कम कर सकता है ब्याज दर

      December 1, 2025

      नवंबर में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से निकाली पूंजी

      December 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पानी–पानी हुई इंटरनेट की दुनिया! बिकिनी में इस हसीना को देख फैंस हुए मदहोश

      By श्वेता चौहानDecember 3, 2025

      Pragya Jaiswal Bikini Photos: पानी–पानी हुई इंटरनेट की दुनिया! बिकिनी में इस हसीना को देख…

      सात सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर आम आदमी पार्टी

      December 3, 2025

      iPhone 16 की फिर हुई कीमत धड़ाम! यहां मिल रही है बेस्ट डील

      December 3, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.