Close Menu
    What's Hot

    हाईकोर्ट ने मुआवज़े के विवाद में…

    March 10, 2026

    कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

    March 10, 2026

    Hardik Pandya की EX वाइफ Natasa का बोल्ड बिकिनी लुक वायरल

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

      March 10, 2026

      8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

      March 10, 2026

      न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

      March 10, 2026

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया
    दुनिया

    दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया
    Share Market Update : दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया

    सेंसेक्स 110.87 तो निफ्टी मामूली अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार वर्तमान में नई ऊंचाई पर बिजनेस कर रहा है। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार में बढ़त के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और भारत का विश्व के अन्य कई देशों के साथ आगे बढ़ रहीं व्यापार वार्ताएं हैं जिनसे शेयर बाजार को मजबूती मिल रही है। इसी के चलते गुरुवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार के दौरान नई ऊंचाई को छुआ।

    इस तरह बंद हुआ शेयर बाजार

    इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 110.87 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़कर 85,720.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 446.35 अंक या 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 86,055.86 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बेंचमार्क का इससे पहले का सर्वकालिक उच्च स्तर 27 सितंबर, 2024 को 85,978.25 था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 10.25 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 26,215.55 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान, बेंचमार्क 105.15 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,310.45 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, व्यापक सूचकांक ने 27 सितंबर, 2024 को 26,277.35 के अपने रिकॉर्ड इंट्रा-डे उच्च स्तर को छुआ था।

    यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

    एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

    सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी

    लगातार तेजी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में कुछ कमजोरी दिखाई दी। हालांकि चांदी की चमक बरकरार रही और यह अपने पिछले भाव से 5100 रुपए ऊपर चढ़कर बंद हुई। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमत में कमजोरी के पीछे वैश्विक व स्थानीय बाजार में स्टॉकिस्टों और विक्रेताओं का कमजोर रुख रहा जबकि चांदी में जबरदस्त तेजी का दौर जारी है। गुुरुवार को बाजार बंद होने के समय यह अपने पिछले बंद से पांच हजार रुपए से ज्यादा ऊपर चढ़ी और इसकी कीमत एक बार फिर से एक लाख 70 हजार के नजदीक पहुंच चुकी है।

    इस तरह रहा सोने-चांदी का भाव

    गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजा में सोने की कीमत 640 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 640 रुपये घटकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। हालांकि चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जो लगातार तीसरे सत्र में इसकी बढ़त को दशार्ता है। पिछले तीन सत्रों में यह सफेद धातु 13,200 रुपये तक बढ़ चुकी है, जबकि सोमवार को यह 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 5.60 डॉलर या 0.13 प्रतिशत गिरकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleStranger Things 5 देख चुके हैं? ये 5 खौफनाक सीरीज कुर्सी से हिलने नहीं देंगी
    Next Article सिद्धार्थ-कियारा ने बताया बेटी का नाम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026

      विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी

      March 10, 2026

      सोना स्थिर, चांदी के दाम टूटे

      March 10, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

      March 10, 2026

      शेयर बाजार में भारी गिरावट! सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हाईकोर्ट ने मुआवज़े के विवाद में…

      By श्वेता चौहानMarch 10, 2026

      Punjab News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने ज़मीन अधिग्रहण से जुड़े मुआवज़े के विवाद…

      कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

      March 10, 2026

      Hardik Pandya की EX वाइफ Natasa का बोल्ड बिकिनी लुक वायरल

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.