Close Menu
    What's Hot

    India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

    March 10, 2026

    6520mAh बैटरी और 108MP कैमरा! Honor 600 Lite देगा मिड-रेंज में टक्कर

    March 10, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- 2027 में ‘AAP’ की सरकार फिर सरकार बनेगी

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आर्थिक कुप्रबंधन का शिकार पाकिस्तान अर्थव्यवस्था
    दुनिया

    आर्थिक कुप्रबंधन का शिकार पाकिस्तान अर्थव्यवस्था

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Pakistan Economy Report : आर्थिक कुप्रबंधन का शिकार पाकिस्तान अर्थव्यवस्था
    Pakistan Economy Report : आर्थिक कुप्रबंधन का शिकार पाकिस्तान अर्थव्यवस्था

    आईएमएफ और एडीबी की दो अहम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, भारी कर्ज में दबा पड़ोसी मुल्क

    Pakistan Economy Report (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत का पड़ौसी देश पाकिस्तान आर्थिक कुप्रबंधन के चलते बहुत बड़ी आर्थिक समस्या में घिर चुका है। जिससे बाहर निकलने का फिलहाल उसके पास कोई रास्ता शेष नहीं बचा है। दरअसल बुधवार को पाकिस्तानी अर्थवयवस्था को लेकर दो बड़ी रिपोर्ट सामने आई। इनमें से एक रिपोर्ट अंतरराष्टÑीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और एशिया विकास बैंक (एडीबी) की है। इन दोनों रिपोर्ट में जो खुलासे किए हैं वो सभी को हैरानी में डालने वाले हैं।

    दरअसल आईएमएफ ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें यह खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान अब भी भारी कर्ज, कमजोर निवेश और धीमी रोजगार वृद्धि से जूझ रहा है। वहीं दूसरी रिपोर्ट एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की है जिसमें चेताया गया है कि पाकिस्तान कुप्रबंधन में डूबा है और जल संकट गंभीरतम हालत में है।

    आईएमएफ से मिलने वाले कर्ज के सहारे पाकिस्तान

    आईएमएफ ने पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर की नई राशि देने के बीच चेताया कि देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025 में 2.6% से बढ़कर 2026 तक 3.2% हो जाएगी, जो 24 करोड़ की आबादी वृद्धि की दर से लगभग मेल नहीं खाती। मुद्रास्फीति भी घटकर 4.5% रह गई है जो अस्थिरता का संकेत देती है। उधर, एडीबी ने कहा- पाकिस्तान में 80% से अधिक आबादी स्वच्छ पेयजल से वंचित है। देश अनियंत्रित आबादी व कुप्रबंधन से भारी दबाव में है।

    इसलिए संकट में घिर रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

    अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के मुताबिक, पाकिस्तान सार्वजनिक ऋण के बोझ तले बुरी तरह से दबा हुआ है। आईएमएफ दायित्वों सहित कुल सामान्य सरकारी ऋण जीडीपी के लगभग 72-73% तक रहने का अनुमान है, जबकि सरकारी व गारंटीकृत ऋण करीब 76% रहने की उम्मीद है। घरेलू ऋण जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है, जिससे घरेलू उधार दरों में वृद्धि के कारण ब्याज लागत अधिक बनी हुई है। ये हालात अर्थव्यवस्था के बेहद संकट में रहने का संकेत देते हैं।

    राष्ट्रीय जल नीति पर भी सवाल

    पाकिस्तान में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता 1972 में 3,500 घन मीटर से गिरकर 2020 में मात्र 1,100 घन मीटर रह गई है, जिससे यह पूर्ण कमी की दहलीज के खतरनाक रूप से करीब पहुंच गया है। एडीबी ने कहा कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय जल नीति योजना और कार्यान्वयन के बीच गंभीर अंतर से ग्रस्त है। इसे लेकर एडीबी ने पाकिस्तानी नीतियों पर चेतावनी भी जारी की।

    ये भी पढ़ें : Business News Update : अमेरिका में कृषि सेक्टर बेहाल, पहली बार विशेष राहत पैकेज की घोषणा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू
    Next Article बिग बॉस 19 से बाहर आते ही सचेत-परंपरा अमाल मलिक पर भड़के
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026

      विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी

      March 10, 2026

      सोना स्थिर, चांदी के दाम टूटे

      March 10, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

      March 10, 2026

      शेयर बाजार में भारी गिरावट! सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

      By परवेश चौहानMarch 10, 2026

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल…

      6520mAh बैटरी और 108MP कैमरा! Honor 600 Lite देगा मिड-रेंज में टक्कर

      March 10, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- 2027 में ‘AAP’ की सरकार फिर सरकार बनेगी

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.