EPFO New Law: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने गुरुवार को करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत की घोषणा की है। अपने सब्सक्राइबर्स को फायदा पहुंचाने वाले एक फैसले में EPFO ने 55 साल तक की उम्र के सदस्यों के लिए न्यूनतम EPF बैलेंस की शर्त को 25% से घटाकर 10% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सेवानिवृत्ति पर पूरी जमा राशि निकालने की पात्रता पहले जैसी ही रहेगी।
90% तक निकासी को मंजूरी
इस बदलाव के बाद, इन ईपीएफ सदस्यों को अपनी जमा राशि का 90% तक निकालने की अनुमति होगी। पहले इसी आयु वर्ग के लिए ईपीएफ जमा राशि की निकासी सीमा 75% तक थी। हालांकि, सेवानिवृत्ति पर पूरी जमा राशि निकालने की पात्रता पहले जैसी ही रहेगी।
2 महीने में निकलेगी पूरी रकम
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में EPFO ने नौकरी जाने के बाद EPF की रकम निकालने के लिए जरूरी इंतजार की अवधि को 12 महीने से घटाकर 2 महीने कर दिया है। इसके अलावा, EPFO ने रिटायरमेंट के समय एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड (EPF) से पैसे निकालने के लिए ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ (SWP) को भी मंजूरी दे दी है।
ईपीएस में वृद्धि की घोषणा नहीं
ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में किसी भी प्रकार की वृद्धि की घोषणा नहीं की। इसने यह भी तय नहीं किया कि क्या वह सभी आवेदकों के ईपीएस पेंशन वृद्धि संबंधी मामलों को मंजूरी देगा या नहीं।
EPF बैलेंस का 10% रखना जरूरी
EPF सब्सक्राइबर्स को अब 55 साल की उम्र तक अपने EPF कॉर्पस का कम से कम 10% हिस्सा बनाए रखना होगा। पहले, EPF योगदान का 25% हिस्सा बनाए रखना जरूरी था।
इन स्थितियों में निकलेगी पूरी रकम
55 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद रिटायरमेंट, स्थायी विकलांगता, काम करने में असमर्थता, छंटनी, स्वैच्छिक रिटायरमेंट (VRS) या भारत हमेशा के लिए छोड़ देने जैसी स्थितियों में पूरे PF बैलेंस (न्यूनतम बैलेंस सहित) को निकाला जा सकता है।
पुराने फैसले को वापस लिया
EPFO ने नौकरी जाने की स्थिति में, पैसे निकालने की समय-सीमा को 12 महीने से घटाकर 2 महीने करने के अपने पहले के फैसले को वापस ले लिया है। पुराने नियम के अनुसार, बेरोजगारी की स्थिति में 75% PF बैलेंस (जिसमें नियोक्ता और कर्मचारी का योगदान तथा उस पर मिला ब्याज शामिल है) तुरंत निकाला जा सकता था। बाकी बचे 25% को एक साल बाद निकाला जा सकता था। 55 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद रिटायर होने वालों को अपना पूरा PF बैलेंस (जिसमें 25% का न्यूनतम बैलेंस भी शामिल है) निकालने की अनुमति दी गई थी।

