Close Menu
    What's Hot

    पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

    August 7, 2026

    IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 7, 2026

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी
    दुनिया

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी
    Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

    सेंसेक्स 450 व निफ्टी 148 अंक से ज्यादा उछला

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : एशियाई बाजारों के सीमित दायरे में काम करने और यूरोपीय बाजारों में तेजी के चलते शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भी अच्छी तेजी दिखाई दी। दिन का कारोबारी समय समाप्त होने पर भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में लगभग 450 अंकों की तेजी आई। वहीं निफ्टी भी अपने पिछले स्तर से 148 से ज्यादा अंक ऊपर बंद हुआ।

    बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति में सुधार हुआ है, जिससे तरलता को लेकर आशावाद बढ़ा है और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बहिर्वाह के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई है। व्यापक सूचकांक खरीदारी के रुझान दिखा रहे हैं और हालिया समेकन के बाद वापसी कर रहे हैं।

    शुक्रवार को इस तरह रहा शेयर बाजार

    व्यापक निफ्टी 26,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 85,267.66 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 502.69 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 85,320.82 पर पहुंच गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 148.40 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,046.95 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.41 पर बंद हुआ। सेंसेक्स कंपनियों में टाटा स्टील, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, आईटीसी और एशियन पेंट्स पिछड़ने वालों में शामिल थे।

    चांदी ने छूआ नया स्तर, दो लाख के नजदीक पहुंची

    सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिन में चांदी ने मांग के हिसाब से सोने को पीछे छोेड़ दिया है। हालात यह पैदा हो गए हैं कि वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग और आपूर्ति में काफी ज्यादा अंतर पैदा हो गया है। यही कारण है कि भारतीय सर्राफा बाजार दिल्ली में तीन दिन में ही यह 19 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। यह तेजी से दो लाख रुपए का आंकड़ा छूने को तैयार है। ज्ञात रहे कि सर्राफा बाजार के जानकारों ने कुछ दिन पहले यह संभावना जताई थी कि 2026 में चांदी दो लाख रुपए का स्तर छू सकती है। जबकि चांदी दिसंबर में ही इस स्तर को पार करने की पूरी संभावना है।

    शुक्रवार को इस तरह रहे सोने-चांदी के दाम

    चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन मजबूती आई और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 5,100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ यह 1,99,500 रुपए प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। चांदी का भाव गुरुवार को 2,400 रुपए जबकि बुधवार को 11,500 रुपए बढ़े थे। जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में चांदी की हाजिर कीमतें एक बार फिर नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जबकि सोने की कीमतों में भी काफी वृद्धि हुई और यह रिकॉर्ड स्तर के करीब कारोबार कर रही थी। सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,110 रुपए की वृद्धि हुई और यह 1,33,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क का विरोध
    Next Article कपिल शर्मा की कॉमेडी की धीमी शुरुआत, कमाए 1.75 करोड़
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      घाटे में चल रही Air India का बड़ा कदम, CEO बदला, टेवोल्डे गेब्रेमारियम नए सीईओ

      August 7, 2026

      UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

      August 6, 2026

      Trent बनी मुनाफे की मशीन, 3 महीने में 532 करोड़ कमाए, निवेशक बमबम

      August 6, 2026

      Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

      August 6, 2026

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

      By श्वेता चौहानAugust 7, 2026

      Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने…

      IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.