
Jaunpur UP Brutal Murder Updates, (द भारत ख़बर), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अंबेश नाम के इंजीनियर बेटे को पुलिस ने अपने माता-पिता की हत्या कर शवों को आरी से काटने के बाद शरीर के टुकड़े नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक पिता की जिÞद और बेटे के गुस्से ने इस बर्बर हत्याकांड को जन्म दिया। पिता श्याम बहादुर 62 वर्ष और माता बबीता 60 वर्ष की थी।
मुस्लिम पत्नी को लेकर हो रहा था झगड़ा
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अंबेश और उसके माता-पिता के बीच अंबेश की मुस्लिम पत्नी को लेकर झगड़ा चल रहा था। माता-पिता ने मुस्लिम पत्नी को घर में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अंबेश और उसकी पत्नी ने आखिरकार अलग होने का फैसला किया था, और उसे गुजारा भत्ते देने के लिए पैसे की जरूरत थी। उसने अपने पिता से पैसे मांगे, पर कथित तौर पर उन्होंने मना कर दिया। यही उनके आखिरी झगड़े का कारण बना जो दो मौतों में खत्म हुआ।
ये भी पढ़ें : UP Crime News : पति की हत्या कर घर से 25 किलोमीटर दूर फेंका शव
