Aaj Samaj, Entertainment Desk: कॉमेडी की बादशाह भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं और इसके बाद पहली बार उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर अपने प्रशंसकों को अपनी हेल्थ और दूसरे नवजात बेटे की जानकारी अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिये शेयर की है। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब कॉमेडी की दुनिया में अपने चुटीले अंदाज के लिए जानी-जाने वाली भारती सिंह भावुक हो गर्इं।
19 दिसंबर को दूसरी बार बनी हैं मां
भारती सिंह पिछले सप्ताह 19 दिसंबर को दूसरी बार मां बनी हैं। उनका पहले भी एक तीन साल का बेटा लक्ष (गोला) है। वर्ष 2017 में हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 2022 में उनके घर में बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने लक्ष रखा था। उसे प्यार से गोला भी कहते हैं। दरअसल, अस्पताल में लक्ष ने ही ऐसी बात की कि भारती सिंह की आंखों में आंसू आ गए।
लोग केमिस्ट्री को करते हैं आनस्क्रीन और आफस्क्रीन पसंद
हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachia) और भारती सिंह (Bharti Singh) को कॉमेडी की दुनिया में सबसे चहेते कपल में से एक माना जाता है। उनकी केमिस्ट्री को लोग आनस्क्रीन जितना पसंद करते हैं, उतना ही लोगों को उनकी केमिस्ट्री आॅफस्क्रीन भी पसंद आती है। लेकिन अस्पताल में जिस अंदाज में लक्ष ने अपनी मां भारती का हाल पूछा है, उसे देखकर भारती सिंह इमोशनल हुए बिना नहीं रई पाई।
मां बनने के बाद उठकर चलने का पहला अनुभव खास : भारती
भारती सिंह ने कहा कि मां बनने के बाद उठकर चलने का पहला अनुभव उनके लिए बेहद खास व चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने इस पल को मनुष्य के पहली बार चांद पर कदम रखने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कंपेयर किया और कहा कि यह उनके जीवन का एक बहुत ही यादगार क्षण है। जैसे ही भारती का 3 वर्षीय बेटा लक्ष उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करता है, भारती भावुक हो जाती हैं। गोला यानी लक्ष जैसे ही मां से मिलने अस्पताल पहुंचता है, भारती की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
अब बेटी चाहती थीं, भगवान ने जो दे दिया वह मंजूर
भारती ने अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिये यह बताया है कि वह अब बेटी चाहती थीं, पर लेकिन यह सब भगवान के हाथ में है। भगवान ने जो दे दिया उन्हें वह मंजूर है। उन्होंने कहा, मैं इसे दिल से स्वीकार करती हंू। भारती ने आने नवजात बेटे काजू के बारे में भी ब्लॉग पर जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़ें : दोबारा मम्मी बनीं Bharti Singh, हर्ष ने फैंस संग बांटी खुशखबरी

