Close Menu
    What's Hot

    Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

    March 8, 2026

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      March 8, 2026

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»स्पाट रुख के साथ शेयर बाजार की 2026 की शुरुआत
    दुनिया

    स्पाट रुख के साथ शेयर बाजार की 2026 की शुरुआत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : स्पाट रुख के साथ शेयर बाजार की 2026 की शुरुआत
    Share Market Update : स्पाट रुख के साथ शेयर बाजार की 2026 की शुरुआत

    बिकवाली और विदेशी निवेशकों की निकासी के चलते सेंसेक्स में गिरावट तो निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार ने नए साल की शुरुआत भी लाल निशान के साथ की है। नए साल के पहले ही दिन शेयर बाजार में घरेलू बिकवाली और विदेशी निवेशकों की निकासी के चलते बाजार दबाव में रहा। इसके साथ ही तंबाकू उत्पादों पद अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ने भी कई शेयरों में बिकवाली को बढ़ा दिया जिससे शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

    दिन का कारोबार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 32 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.95 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 26,146.55 के स्तर पर स्थिर हुआ। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों के बंद होने और घरेलू नीतिगत बदलावों के कारण बाजार में स्पष्ट दिशा का अभाव दिखा। दिन के दौरान सेंसेक्स में 350 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया, जहां इसने 85,451.70 का उच्च स्तर और 85,101.52 का निचला स्तर छुआ।

    इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

    बाजार में आज की सबसे बड़ी हलचल तंबाकू और सिगरेट क्षेत्र में देखने को मिली। केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पान मसाला पर ‘हेल्थ सेस’ लगाने की अधिसूचना जारी करने के बाद निवेशकों ने इन शेयरों से दूरी बना ली।  गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में 17.09 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीआईसीआई बैंक भी दबाव में रहे।

    सोने में तेजी, चांदी में दर्ज की गई गिरावट

    भारतीय सर्राफा बाजार के लिए नए साल 2026 का पहला दिन मिलाजुला रहा। एक तरफ जहां सोने ने बढ़त के साथ नए साल का स्वागत किया तो दूसरी तरफ अपने रिकॉर्ड हार्ई को छू चुकी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दिल्ली के बाजार में सोने की कीमतों में 640 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि चांदी में 1,600 रुपये की बड़ी गिरावट आई।

    इस तरह रहे सोने और चांदी के दाम

    गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र (बुधवार) में यह 1,37,700 रुपये पर बंद हुआ था। इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। चांदी का भाव 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया, जो पिछले बंद भाव 2,39,000 रुपये से 1,600 रुपये कम है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2025 की रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी में कुछ मुनाफावसूली देखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने केरल के महान समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर उन्हें किया याद
    Next Article क्या सच में कुबूल किया इस्लाम? ‘टोपी–सुरमा’ वाले वायरल वीडियो पर आया बड़ा खुलासा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

      March 8, 2026

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      March 7, 2026

      US-ईरान तनाव के बीच भारत को रूस का सहारा! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बच जाएंगे?

      March 7, 2026

      देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

      March 6, 2026

      भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      By अंकित कुमारMarch 8, 2026

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम…

      हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

      March 8, 2026

      प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.