Stock market closing 22 September 2026: बैंकिंग एवं IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर मंगलवार को स्टॉक मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 329.91 अंकों की गिरावट के साथ 74,529.08 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 85.30 अंक फिसलकर 23,329.00 पर बंद हुआ।
बीएसई पर सात कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 75,038.93 का ऊपरी स्तर, जबकि 74,423.71 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर इटरनल, इंडिगो, टाइटन, टाटा स्टील, NTPC, मारुति और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी दर्ज की गई। इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 1.94% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और BEL के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फिन्सर्व के शेयर में सबसे ज्यादा 1.62% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.37%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.08% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.23% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत
मंगलवार शाम 4.23 बजे ब्रेंड क्रूड 2.62% फिसलकर प्रति बैरल 97.63 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
तेजी के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 42.51 अंक उछलकर 74,901.50 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 39.75 अंकों की तेजी के साथ 23,454.05 पर खुला।

