Stock market closing 21 September 2026: बैंकिंग और आईटी के शेयरों में तेजी का असर सोमवार को शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 242.22 अंक उछलकर 74,538.18 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 16.20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 23,330.20 पर खुला।
सुबह 10.22 बजे सेंसेक्स 349.42 अंक उछलकर 74,650.43 पर, जबकि निफ्टी 24.40 अंक उछलकर 23,370.80 पर कारोबार करता दिखा। बीएसई पर 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि छह कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो और BEL के शेयर में तेजी देखी जा रही है। अल्ट्रासेमको के शेयर में सबसे ज्यादा 3.13% का उछाल देखा जा रहा है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.60% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 के शेयर में 0.06% की तेजी, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.38% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.22% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल का भाव
सोमवार को सुबह 10.30 बजे ब्रेंट क्रूड 2.22% फिसलकर 101.6 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

