18 दिन में चार हिंदू लोगों की हत्या, घरों में लगाई गई आग
Bangladesh violence (द भारत ख़बर), ढाका : बांग्लादेश में फैली अशांति और राजनीतिक उठापटक के बीच हिंदू लोगों पर हो रहे अत्याचार में किसी भी तरह की कमी आती दिखाई नहीं दे रही। पिछले 18 दिन में जहां हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा में चार हिंदू लोगों की निर्दयता के साथ हत्या कर दी गई वहीं अब वहां पर हिंदू महिलाओं को भी निशाना बनाया जाने लगा है।
इसी कड़ी में एक 44 साल की हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह वारदात बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई।हालांकि इस केस में पुलिस ने तेजी से कार्य करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। लेकिन भारतीय हिंदू समुदायों पर हो रही हिंसा चिंता का विषय बनी हुई है।
गैंगरेप के बाद महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया। पुलिस और लोकल लोगों के मुताबिक, महिला ने करीब दो साल पहले गांव में एक घर और जमीन खरीदी थी। यह जमीन उसने आरोपी शाहीन के भाई से ली थी। जमीन खरीदने के बाद से ही शाहीन उसे लगातार परेशान कर रहा था और उससे पैसे मांग रहा था। पीड़ित महिला ने सोमवार दोपहर कालीगंज पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन (45 साल) को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है।
इस तरह से दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार महिला के दो पुरुष रिश्तेदार शनिवार शाम उससे मिलने आए थे। उसी दौरान शाहीन और हसन जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला के रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और उन पर अश्लील गतिविधियों का झूठा आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें : Business News : भारत ने मुझे खुश करने के लिए रूस से कच्चा तेल आयात कम किया : ट्रंप

