Close Menu
    What's Hot

    संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

    January 23, 2026

    वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 23, 2026

    हरियाणा के कई जिलों में बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, January 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 960 रुपए उछला, चांदी 2600 रुपए महंगी
    दुनिया

    सोना 960 रुपए उछला, चांदी 2600 रुपए महंगी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 960 रुपए उछला, चांदी 2600 रुपए महंगी
    Gold Price Update : सोना 960 रुपए उछला, चांदी 2600 रुपए महंगी

    अमेरिका-वेनेजुएला टकराव का पड़ा दोनों कीमती धातुओं पर सीधा असर

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : शनिवार को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई का असर जहां विश्व राजनीति पर पड़ना संभव है। वहीं इस वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर सोमवार को सोने व चांदी की कीमतों में पड़ा। बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई जोकि दिनभर रही। इस दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 960 रुपए बढ़कर 1,40,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गए। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है। चांदी 2,600 रुपए की तेजी के साथ 2,44,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जो शुक्रवार को 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

    सोने-चांदी में तेजी के पीछे यह कारण बताया

    बाजार से जुड़े विश्लेषकों का मानना है कि इस तेजी का मुख्य कारण लैटिन अमेरिका में बढ़ता तनाव है, जिसने निवेशकों को ‘सेफ-हेवन’ एसेट्स की ओर मोड़ दिया है। उनके अनुसार, वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की सख्त कार्रवाई और लैटिन अमेरिका में अस्थिरता के जोखिम ने बुलियन की मांग को बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कोलंबिया और मेक्सिको को लेकर दिए गए आक्रामक बयानों ने भी क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंकाओं को जन्म दिया है, इससे सोने-चांदी जैसी पारंपरिक सुरक्षित संपत्तियों की मांग में इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसका सीधा असर दिखा।

    सेंसेक्स 322 व निफ्टी 78 अंक से ज्यादा गिरा

    वैश्विक स्तर पर अशांति व अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने की चेतावनी से भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मक माहौल रहा। इसके साथ ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की अनिश्चित्ता ने भी इस नकारात्मकता को बढ़ा दिया। इसी के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। दिन का समय समाप्त होने के समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई।

    इस तरह हुआ पूरे दिन कारोबार

    अमेरिकी चेतावनी के बीच, ब्लू-चिप एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 85,439.62 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 446.68 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 85,315.33 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 26,373.20 के रिकॉर्ड इंट्रा-डे उच्च स्तर को छूने के बाद, उस गति को बरकरार रखने में विफल रहा और 78.25 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 26,250.30 पर बंद हुआ। भारतीय डॉलर लगातार चौथे सत्र में कमजोर रहा और सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.28 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, विधवा महिला से गैंगरेप
    Next Article दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, आरोपी पहुंचा थाने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      तेल और गैस कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर : पुरी

      January 23, 2026

      बजट से भारत के उद्योग जगत को विशेष उम्मीद

      January 23, 2026

      भारत-ईयू के बीच एफटीए से पहले निर्यातकों में मायूसी

      January 23, 2026

      यूरोपीय बाजारों की तेजी और घरेलू मांग से बदली बाजार की चाल

      January 23, 2026

      विदेशी निधियों की निकासी के बेहाल शेयर बाजार

      January 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      By परवेश चौहानJanuary 23, 2026

      Business News Hindi :संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई कहा, भारत…

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      हरियाणा के कई जिलों में बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

      January 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.