Close Menu
    What's Hot

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026

    शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

    August 6, 2026

    India vs Pakistan: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, दुबई में होगी टक्कर, महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    Breaking News

    गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bomb Blast Threat: गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    Bomb Blast Threat: गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    केरल में 12 देसी बम बरामद
    Bomb Blast Threat, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। गुजरात की छह कोर्ट, उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और कर्नाटक के मैसुरु जिला कोर्ट को धमकी दी गई। सभी मामलों में पुलिस और बम स्क्वॉड ने मौके पर जांच की, लेकिन किसी भी कोर्ट या ट्रेन से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, केरल के कन्नूर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 12 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं। सभी मामलों की जांच की जा रही है।

    सूरत की कोर्ट के आॅफिशियल ईमेल पर आया धमकी भरा ईमेल

    गुजरात में हाईकोर्ट और 5 लोकल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। सूरत की कोर्ट के आॅफिशियल ईमेल पर सोमवार रात 2 बजे धमकी भरा ईमेल आया था। सुबह जब कर्मचारियों ने ईमेल चेक किया तो पुलिस को सूचना दी। आणंद, राजकोट, अहमदाबाद और भरूच के सेशन कोर्ट को इसी तरह का ईमेल मिला। हालांकि, बम स्क्वॉड की जांच में कोर्ट से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, यह धमकी एलटीटीई (लिबरेशन टाइगर आॅफ तमिल ईलम) के नाम से दी गई है।

    अहमदाबाद ग्रामीण कोर्ट को सोमवार को भी धमकी मिली थी

    अहमदाबाद ग्रामीण न्यायालय को सोमवार को भी धमकी का एक ईमेल मिला था। एक अज्ञात व्यक्ति ने न्यायालय की ईमेल आईडी पर ईमेल भेजकर कोर्ट रूम को उड़ाने की धमकी दी थी। सुबह धमकी का ईमेल मिलने के बाद कोर्ट का कामकाज रोक दिया गया था। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

    यूपी के मऊ में काशी एक्सप्रेस खाली कराई

    उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे जंक्शन पर मंगलवार सुबह काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में बम होने की धमकी मिली। इसके बाद ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारा गया। मऊ के एसपी एलामरन जी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया, जिसमें ट्रेन में बम होने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेन मऊ स्टेशन पहुंची, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और हर कोच की पूरी जांच की गई। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रतीत होता है कि कॉल फर्जी था। हमारी निगरानी टीम स्रोत पता लगाने में लगी हुई है।

    संदिग्ध बैग तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला

    चेकिंग के दौरान एक कोच में संदिग्ध बैग देखकर यात्री चिल्लाने लगे और दौड़ते हुए बाहर निकलने लगे। उनकी आवाज सुनकर कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने डंडे में झाड़ू फंसाई और संदिग्ध बैग को खींचते हुए बाहर ले गए। इंस्पेक्टर चिल्ला-चिल्लाकर भीड़ को हटाते रहे। हालांकि बम स्क्वायड टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें कुछ नहीं मिला। करीब 3 घंटे तक सर्च आॅपरेशन चला। इस दौरान स्टेशन में मौजूद हर शख्स की सांसें थमी रहीं।

    मैसुरु जिला कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली

    कर्नाटक के मैसुरु जिला कोर्ट को भी मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि सावधानी के तौर पर कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। धमकी मिलने के बाद न्यायिक अधिकारी, वकील, मुकदमेबाज और कोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके चलते कोर्ट की सभी कार्यवाही अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और पूरे कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

    केरल में 2 जगहों से 12 देसी बम बरामद

    केरल के कन्नूर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 12 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें चार स्टील के बम भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामदगी सोमवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि पनूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोकरी के थंगल पीड़िका स्थित एक स्कूल ग्राउंड से आठ देशी क्रूड बम मिले। ये विस्फोटक स्कूल ग्राउंड में रखी तिरपाल शीटों के बीच छिपाकर रखे गए थे। मौके से एक माचेट (धारदार हथियार) भी बरामद हुआ है।

    दूसरी घटना में पुलिस ने कन्नावम इलाके के एक सुनसान भूखंड से चार स्टील के विस्फोटक उपकरण बरामद किए। ये सभी एक बैग के अंदर रखे हुए थे। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि दोनों स्थानों से मिली विस्फोटक सामग्री का आपस में कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: तमिलनाड में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला सकते हैं दीया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 6 जनवरी के लिए IMD का यलो अलर्ट, शीतलहर का दोहरा अटैक
    Next Article पवन सिंह का नया प्यार? महिमा सिंह संग वायरल तस्वीरों ने उड़ा दिए होश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      By अंकित कुमारAugust 6, 2026

      Mohan Bhagwat: आंदोलन मेरे या आपके खिलाफ नहीं, बल्कि सिस्टम को ठीक करने के लिए…

      शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

      August 6, 2026

      India vs Pakistan: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, दुबई में होगी टक्कर, महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने | Sports

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.