Close Menu
    What's Hot

    वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

    March 9, 2026

    CM भगवंत मान बोले- पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए 

    March 9, 2026

    ‘मेरी पत्नी को मत घूरो…’ रिसेप्शन में Vijay Deverakonda ने दिखाया Arjun Reddy वाला अवतार

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान के जहाज को भारत ने दी पनाह, राज्यसभा में जयशंकर का बड़ा खुलासा

      March 9, 2026

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026

      ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत

      March 9, 2026

      नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली

      March 8, 2026

      PM Modi: अहंकार से भरा व्यक्ति बर्बाद हो जाता है, राष्ट्रपति के अपमान पर ममता को जनता सबक सिखाएगी: पीएम मोदी

      March 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मेरे भारत के पीएम से अच्छे संबंध : ट्रंप
    Breaking News

    मेरे भारत के पीएम से अच्छे संबंध : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump :मेरे भारत के पीएम से अच्छे संबंध : ट्रंप
    Donald Trump :मेरे भारत के पीएम से अच्छे संबंध : ट्रंप

    कहा, वे मेरे अच्छे मित्र लेकिन आजकल मेरे से नाराज हैं

    Donald Trump (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मित्रतापूर्ण और घनिष्ठ संबंधों पर एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं लेकिन वे ट्रैरिफ को लेकर मेरे से कुछ नाराज चल रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और बोले कि क्या मैं आपसे मिल सकता हूं, तो मैंने उनसे मुलाकात की। मेरे पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन वे मुझसे खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें तेल की वजह से बहुत ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है। हालांकि अब वे रूस से तेल खरीद में कमी ला रहे हैं।

    अमेरिका ने भारत पर उच्च टैरिफ लगाया

    ज्ञात रहे पिछले साल अगस्त में अमेरिका ने रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत उच्च टैरिफ लगाया था। अमेरिका के इस रवैये से भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच खटास आ गई थी और भारत का अमेरिकी निर्यात काफी कम हो गया था। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते पर भी अभी तक सहमति नहीं बनी है।

    भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका

    ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली अगर इस मुद्दे पर सहयोग नहीं करती है तो वॉशिंगटन भारत पर और टैरिफ बढ़ा सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे व्यापार करते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।

    अमेरिका को टैरिफ से हो रही भारी कमाई

    ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो रही है, जिससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति पहले से बेहतर और ज्यादा सम्मानजनक हुई है।

    मध्याविधि चुनाव को लेकर ट्रंप में घबराहट

    अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। उन्होंने 2026 के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update News : पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट जारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में गिरावट का क्रम जारी, सेंसेक्स 376 अंक लुढ़का
    Next Article साल 2026 में एफआईआई की वापसी की उम्मीद
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान के जहाज को भारत ने दी पनाह, राज्यसभा में जयशंकर का बड़ा खुलासा

      March 9, 2026

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026

      ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत

      March 9, 2026

      नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली

      March 8, 2026

      PM Modi: अहंकार से भरा व्यक्ति बर्बाद हो जाता है, राष्ट्रपति के अपमान पर ममता को जनता सबक सिखाएगी: पीएम मोदी

      March 8, 2026

      राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल विवाद पर गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

      March 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      By परवेश चौहानMarch 9, 2026

      Hardik Mahieka Romance: वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी…

      CM भगवंत मान बोले- पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए 

      March 9, 2026

      ‘मेरी पत्नी को मत घूरो…’ रिसेप्शन में Vijay Deverakonda ने दिखाया Arjun Reddy वाला अवतार

      March 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.