कहा- पाकिस्तान इस्लामिक राज्य, गैर-मुसलमानों के खिलाफ जिहाद जारी रहेगा, कश्मीर से निपटना भी जिहाद
Vikram Sood, (द भारत ख़बर), मंगलुरु: पाकिस्तान इस्लामिक राज्य है। गैर-मुसलमानों के खिलाफ जिहाद जारी रहेगा, और कश्मीर से निपटना जिहाद है। वे बस सही समय का इंतजार कर रहे हैं। यह कहना है पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद का। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के रवैये में मौलिक बदलाव के बिना पाकिस्तान के साथ शांति संभव नहीं है। बार-बार की दुश्मनी को देखते हुए उसके साथ समझौता या बातचीत करने में बहुत कम फायदा है।
सूद शनिवार को मंगलुरु लिट फेस्ट में ग्लोबल पावर डायनेमिक्स पर एक सेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा, मुझे पाकिस्तान का भारत के साथ होने वाली समस्याओं का कोई समाधान नहीं दिखता। इसके अलावा पूर्व रॉ चीफ ने भारत की राजनयिक रणनीति, अमेरिका के बढ़ते वैश्विक हस्तक्षेप और श्रीलंका-बांग्लादेश के क्षेत्रीय संकट पर भी अपने विचार रखे।
अमेरिका और चीन जैसी प्रमुख शक्तियों के साथ तार्किक रूप से जुड़ना चाहिए
उन्होंने कहा, अगर हम अभी आगे नहीं बढ़े, तो हमें यह सुनहरा मौका फिर कभी नहीं मिलेगा। डेमोग्राफी, मजबूत लोकतंत्र और नीतियां हमारे पक्ष में हैं। देश को बाहरी समर्थन पर निर्भर रहने के बजाय अमेरिका और चीन जैसी प्रमुख शक्तियों के साथ तार्किक रूप से जुड़ना चाहिए।
प्रभावी शासन के लिए ताकत, सैन्य क्षमता और शक्ति जरूरी
प्रभावी शासन के लिए ताकत, सैन्य क्षमता और शक्ति जरूरी हैं। बालाकोट और उरी स्ट्राइक जैसे भारतीय सैन्य अभियान भारत की बढ़ती रणनीतिक मुखरता के संकेत हैं।
ट्रंप पश्चिम को नया आकार दे रहे
अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति के बावजूद, 1940 के दशक के बाद से पारंपरिक युद्ध सीधे तौर पर नहीं जीता है। ट्रंप पश्चिम को नया आकार दे रहे हैं, पूरब तेजी से मजबूत हो रहा है।
कौन हैं विक्रम सूद
विक्रम सूद ने बतौर रॉ चीफ 2000 से 2003 तक एजेंसी का नेतृत्व किया। सूद रॉ चीफ बनने वाले उन कम अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने पुलिस सेवा (आईपीएस) से नहीं बल्कि सिविल सेवा से इस टॉप खुफिया पद तक पहुंचे। रिटायरमेंट के बाद सूद आॅब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन जैसे थिंक टैंक्स के साथ जुड़े हैं, जहां वे सलाहकार और विचारक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे: पीएम मोदी

