Close Menu
    What's Hot

    Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

    April 28, 2026

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट, सफर बन जाता है यादगार

    April 28, 2026

    काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की द इंडिया स्टोरी इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

      April 28, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 28, 2026

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में गोहाना के सिटी थाना SHO और ASI सस्पेंड, जांच SIT को सौंपी, जानें क्या है पूरा मामला?
    हरियाणा

    हरियाणा में गोहाना के सिटी थाना SHO और ASI सस्पेंड, जांच SIT को सौंपी, जानें क्या है पूरा मामला?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के सोनीपत में सामने आए नकली देसी घी के हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपियों से साठगांठ और जांच में गंभीर लापरवाही के आरोपों के बाद गोहाना सिटी थाना के SHO अरुण कुमार और ASI संदीप को निलंबित कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

    बताया जा रहा है कि आरोपियों के नाम केस से बाहर रखने, पूरे नेटवर्क को उजागर न करने और विभागीय पत्रों का जवाब न देने जैसी शिकायतें सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले दोनों अधिकारियों को तीन दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था।

    SIT करेगी पूरे नेटवर्क की जांच

    डीसीपी ने SHO और ASI के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की आगे की जांच अब SIT करेगी। इस टीम में गोहाना ACP देवेंद्र, मोहाना थाना SHO मोहन सिंह, SI जितेंद्र और साइबर सेल का एक कर्मी शामिल है। SIT न सिर्फ नकली घी के पूरे नेटवर्क बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच करेगी।

    कैसे पकड़ा गया था नकली देसी घी

    जानकारी के मुताबिक, 10 दिसंबर 2025 को शहर थाना गोहाना पुलिस ने खंदराई मोड़ के पास जींद की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार को अर्टिगा कार सहित गिरफ्तार किया था। वाहन से वीटा मार्का के करीब 450 लीटर देसी घी के डिब्बे बरामद हुए थे। जांच में यह घी नकली पाया गया, जिस पर वीटा ब्रांड की नकली पैकिंग की गई थी।


    हरियाणा

    फैक्ट्री मालिक भी हुआ गिरफ्तार

    मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने बाद में जींद के राजेंद्र नगर निवासी फैक्ट्री मालिक नंदकिशोर को भी गिरफ्तार किया। आरोप है कि नकली देसी घी बनाने और सप्लाई करने का यह एक संगठित गिरोह था, जिसमें आगे और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

    एफएसओ के पत्र का नहीं दिया गया जवाब

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) बीरेंद्र यादव ने भी इस मामले में पुलिस को पत्र लिखकर आरोपियों के नाम-पते की जानकारी मांगी थी, ताकि विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी की ओर से किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया गया, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए।

    तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी


    Haryana Family ID

    पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए जींद के श्याम नगर निवासी आनंद को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि SIT जांच के दौरान और नाम सामने आ सकते हैं।

    पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

    गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास भी नकली देसी घी का मामला सामने आया था। तब बोलेरो पिकअप से 500-500 ग्राम के डिब्बों में पैक नकली देसी घी बरामद हुआ था, जिसके सैंपल लैब भेजे गए थे। इससे साफ है कि नकली घी का यह नेटवर्क पहले से सक्रिय रहा है।

    कार्रवाई का दायरा बढ़ने के संकेत

    SIT के गठन के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नकली देसी घी के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ पुलिस की भूमिका पर भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। अब सभी की नजर जांच की दिशा और आने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDhurandhar ने उड़ा दिए The Raja Saab के होश, संडे को कमाई में जबरदस्त उछाल
    Next Article राजौरी के नौशेरा में दिखे संदिग्ध ड्रोन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट, सफर बन जाता है यादगार

    April 28, 2026

    हरियाणा में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

    April 28, 2026

    8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

    April 28, 2026

    IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

    April 28, 2026

    हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

    April 28, 2026

    ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 6 राज्यों को जोड़ता है आपस में

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

    By अंकित कुमारApril 28, 2026

    Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं…

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट, सफर बन जाता है यादगार

    April 28, 2026

    काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की द इंडिया स्टोरी इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

    April 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.