Close Menu
    What's Hot

    महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार दे रही कुत्ते के काटने पर पैसे, 10 हज़ार से लेकर 5 लाख रुपये तक मिलेगी मुआवजा
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार दे रही कुत्ते के काटने पर पैसे, 10 हज़ार से लेकर 5 लाख रुपये तक मिलेगी मुआवजा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में लावारिस कुत्तों और बेसहारा पशुओं के बढ़ते हमलों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। अब यदि प्रदेश में किसी व्यक्ति की कुत्ते के काटने से मौत होती है या वह दिव्यांग हो जाता है, तो पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा कुत्ते के काटने की सामान्य घटनाओं में भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता तय की गई है।

    सरकारी प्रावधानों के अनुसार, कुत्ते द्वारा काटे जाने पर न्यूनतम 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि त्वचा कटने या गंभीर चोट की स्थिति में यह राशि 20 हजार रुपये तक होगी। पीड़ित परिवारों को यह सहायता आसानी से मिल सके, इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इन कमेटियों में पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और योजना एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी को शामिल किया गया है।

    यह मुआवजा दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के तहत दिया जाएगा। योजना के तहत यदि 1 लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार का कोई सदस्य कुत्तों या अन्य बेसहारा पशुओं जैसे गाय, भैंस, सांड, बैल, नीलगाय या गधे के हमले में मारा जाता है या दिव्यांग होता है, तो सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीड़ित परिवार हादसे के तीन महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


    Haryana School Holiday

    प्रदेश सरकार ने सड़कों पर लावारिस घूमते कुत्तों पर नियंत्रण के लिए भी कदम तेज कर दिए हैं। शहरों और कस्बों में डॉग शेल्टर (आश्रय स्थल) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में इस समय 4 लाख से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में हर महीने औसतन 10 लोगों की मौत बेसहारा पशुओं के कारण हो रही है, जबकि रोजाना करीब 100 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं।

    दयालु योजना के तहत अब तक सरकार 40 हजार से अधिक परिवारों को करीब 1500 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से न केवल पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने में भी प्रशासन को मजबूती मिलेगी।


    हरियाणा में 70 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सैटेलाइट सिटी, टेस्ला कंपनी से होगा एमओयू साइन!

    लावारिस पशुओं के हमले में मौत या दिव्यांगता पर ऐसे मिलेगा मुआवजा

    आयु वर्गमुआवजा राशि
    6 से 12 साल₹1,00,000 (एक लाख रुपये)
    12 से 18 साल₹2,00,000 (दो लाख रुपये)
    18 से 25 साल₹3,00,000 (तीन लाख रुपये)
    25 से 45 साल₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये)
    45 से 60 साल₹3,00,000 (तीन लाख रुपये)

     


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टारडम की राह पर रवीना की बेटी, ‘लइकी-लइका’ पोस्टर ने उड़ाए होश
    Next Article पुलिस और सरकार ने गैंगस्टरिज़्म के खिलाफ़ तेज़ी से ले रही…
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026

    सीएम नायाब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, 24 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

    March 7, 2026

    पैक्स को डिजिटल मोड में करने से कार्य में आएगी पारदर्शिता

    March 7, 2026

    मीट दुकानों के दरवाजे बंद कते के लिए दिया दो दिन का समय

    March 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    By परवेश चौहानMarch 7, 2026

    Delhi News : महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं :…

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.