नई दिल्ली. भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल में खेलना है. ऐसे में प्लेइंग इलेवन कैसी होगी ये सवाल सबके मन में है. हर किसी को जानना है अफगानिस्तान जैसे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी या फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. मौसम ने अगर साथ दिया तो भारत और जापान के बीच होने वाला टी20 मुकाबला दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होगा. जापान की टीम पहली बार किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ खेलने उतरेगी.
एशियन गेम्स में उतरने से पहले भारत को जापान के खिलाफ एक मात्र टी20 मैच खेलना है. आईसीसी टी20आई रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज जापान का सामना नंबर 2 भारत से होगा. भारत के पास भी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया उनको जापान के खिलाफ उतारा जा सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे पहले आता है. उनको मौका दिए जाने की मांग फैंस लगातार कर रहे हैं.
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी बनाने वाले अभिषेक शर्मा को जापान के खिलाफ आराम दिया जा सकता है. ऐसे में संजू सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है. दलीप ट्रॉफी और अफगानिस्तान सीरीज के बाद ईशान किशन को भी आराम दिया जा सकता है. ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को नंबर-3 बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने सुंदर को टीम में बनाए रखने के लिए जोर दिया था. चोटिल वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर लेग स्पिनर ऑलराउंडर विप्रज निगम को चुना गया है. उनको एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ मैदान पर उतारा जाना तय माना जा रहा है. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में लाया जा सकता है.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, विप्रज निगम, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह

