Close Menu
    What's Hot

    BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

    January 20, 2026

    हरियाणा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

    January 20, 2026

    सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

      January 20, 2026

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026

      हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती, इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    पंजाब

    श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती, इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा केवल पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि दोनों का रिश्ता खून और भाईचारे का है। हरियाणा के लोग पंजाब से गहरा प्रेम करते हैं। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पंजाब के लोग कठिनाई में थे, तब हरियाणा वासियों ने छोटे भाई की तरह पंजाब की हर संभव मदद की। यही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं।

    मुख्यमंत्री सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित ‘माघी मेला में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र धरा को नमन करते हुए कहा कि इस पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर आना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती, इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। यहां चालीस मुक्तों ने, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों में अपने प्राण अर्पित कर दिए। यह धरती हमें सिखाती है कि मुक्ति केवल मृत्यु के बाद नहीं, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर, अन्याय के खिलाफ खड़े होकर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने इस दौरान सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा के समय  यहां के सत्तासीन नेताओं को जनता की पीड़ा दिखाई नहीं दी, आपदा के समय हरियाणा के लोगों ने पंजाब का साथ दिया, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री उस कठिन समय में कहीं नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब की वर्तमान सरकार ने पंजाब की जनता से जो वायदे किए थे, उन पर खरी नहीं उतरी है। यहीं नहीं, वो आपदा के समय भी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 217 वादों वाला संकल्प पत्र जारी किया था, जिनमें से एक वर्ष के भीतर 54 वादों को पूरा किया जा चुका है। शेष 163 वादों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए वायदे केवल कागजों में ही पूरे किए है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता है और यदि किसी कारणवश देरी होती है तो ब्याज भी दिया जाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हरियाणा और पंजाब के किसानों पर पराली जलाने के आरोप लगाए जाते थे। अब पंजाब में चार वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन किसानों को पराली न जलानी पड़े, इसके लिए पंजाब सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के अलावा 1200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दे रही है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता प्रदान भी कर रही है। इसके अलावा बहन-बेटियों के लिए भी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की मासिक सहायता प्रदान कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में जब केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आए तो मजदूरों ने मनरेगा के तहत उनको हक नहीं मिलने की बात कही और जानकारी में सामने आया कि बहुत सी ग्राम पंचायतों में गबन हुआ और उस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्रमिकों को हक दिलाने के लिए जब वीबी जी-राम-जी

    एक्ट सरकार लेकर आई तो पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक ऐसा प्रस्ताव लाया गया , जिसमें न तो तथ्य थे, न आंकड़े और न ही सुझाव। पंजाब की आम आदमी  पार्टी सरकार इस योजना का भी विरोध कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों का पूरा ख्याल रख रही है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बात हो, या फसल खराबे के मुआवजे की। सरकार ने गत दिनों बरसात के कारण मकान अथवा पशुधन जैसी हानि पर पांच करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए है। इसी प्रकार फसल खराबे की भरपाई के लिए 116 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं। इस तरह पिछले 11 साल में किसानों को लगभग साढे 15 हजार करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जरूरतमंद परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है।  सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के अंदर चिरायु स्कीम लेकर आई, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह साबित किया है कि डबल इंजन सरकार से विकास की गति कई गुणा हो जाती है।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री  रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष पंजाब भाजपा  सुनील जाखड़ सहित कई गणमान्यों ने संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपैसे के लिए बोल्डनेस! Khushi Mukharjee की हदें पार, पूनम पांडे का चौंकाने वाला खुलासा
    Next Article हरियाणा बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, अंक सुधार को लेकर जारी हुआ ये नोटिस, पढ़ें
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम भगवंत सिंह मान बोले- कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने आपसी मिलीभगत से पंजाब को लूटा

      January 20, 2026

      मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त

      January 20, 2026

      सांसद मलविंदर ने पीएम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

      January 19, 2026

      CM मान बोले- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरु साहिबान के सिपाही बनने की बजाय सुखबीर बादल के सिपाही बने हुए हैं

      January 19, 2026

      रवनीत बिट्टू ने खुद माना बादल परिवार के साथ गठबंधन का मतलब पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर की वापसी : बलतेज पन्नू

      January 17, 2026

      मीटिंग में एग्जाम पास करने वाले सिख स्टूडेंट्स की तारीफ़ की

      January 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

      By अंकित कुमारJanuary 20, 2026

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे बीएमसी…

      हरियाणा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

      January 20, 2026

      सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर

      January 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.