Close Menu
    What's Hot

    सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

    June 20, 2026

    ‘हम चंदन जैसे हैं…’ वीर साहू संग विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

    June 20, 2026

    कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एक दशक में बड़ी क्रांति बनी स्टार्टअप इंडिया पहल
    Breaking News

    एक दशक में बड़ी क्रांति बनी स्टार्टअप इंडिया पहल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi On National Startup Day, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आज ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ है और केंद्र सरकार की इस पहल को शुरू हुए आज दशक हो गया। इस उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया पहल एक बड़ी क्रांति बन गई है और इससे भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा है।

    परिस्थितियों को चुनौती देते हुए लॉन्च किया स्टार्टअप

    प्रधानमंत्री ने कहा, याद कीजिए, 10 साल पहले हालात कैसे थे। उन्होंने कहा, एक दशक पहले व्यक्तिगत प्रयासों और इनोवेशन के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी। हमने उन परिस्थितियों को चुनौती दी और स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया। पीएम ने कहा, हमने युवाओं को खुला आसमान दिया और आज नतीजा हमारे सामने है।

    भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

    प्रधानमंत्री ने कहा, केवल 10 वर्ष में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है। उन्होंने कहा, भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। पीएम ने स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने पर युवा इनोवेटर्स की तारीफ की और इस सफर को हजारों सपनों के सच होने का जश्न बताया।

    पहल अनगिनत सपनों के सच होने का सफर

    प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश के सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत तारीफ करता हूं। उन्होंने कहा, आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और यह 10 साल का सफर केवल एक सरकारी पहल की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह आप जैसे हजारों और लाखों सपनों का सफर है। यह अनगिनत सपनों के सच होने का सफर है।

    महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर

    ्रपीएम मोदी ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया और बताया कि मान्यता प्राप्त लगभग आधे स्टार्टअप में कम से कम एक महिला लीडर है और महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप फंडिंग में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा, फिलहाल, भारत में 45 प्रतिशत से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कम से कम एक महिला डायरेक्टर या पार्टनर है।

    देश की क्षमता को बढ़ा रही बढ़ती समावेशिता

    प्रधानमंत्री ने बताया कि महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप फंडिंग के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप सेक्टर में यह बढ़ती समावेशिता देश की क्षमता को बढ़ा रही है। भारत आज अपना भविष्य चल रही स्टार्टअप क्रांति में देखता है।

    यह है स्टार्टअप इंडिया का उद्देश्य

    बता दें कि स्टार्टअप इंडिया को 16 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ावा देना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश-संचालित विकास को सक्षम बनाना था, ताकि भारत को नौकरी मांगने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें : PM Modi Today News: प्रधानमंत्री ने किया 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDwarka Expressway से इन 10 सड़कों की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सोसायटियों की बदलेगी किस्मत
    Next Article डांस या ड्रामा? आवेज दरबार संग ठुमकों पर ट्रोल हुईं आकांक्षा चमोला
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      By अंकित कुमारJune 20, 2026

      Abhijeet Deepke: सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के…

      ‘हम चंदन जैसे हैं…’ वीर साहू संग विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

      June 20, 2026

      कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.