Close Menu
    What's Hot

    Rain Alert: बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या बंद? जानें दिल्ली, गुरुग्राम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का अपडेट | National

    July 23, 2026

    CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

    July 23, 2026

    मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी?
    मनोरंजन

    जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rani Mukerji Net Worth: जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी?
    Rani Mukerji Net Worth: जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी?

    पति से 7200 करोड़ रुपए कम है रानी मुखर्जी की दौलत
    Rani Mukerji Net Worth, (द भारत ख़बर), मुंबई: साल 1996 में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली रानी मुखर्जी अपने फिल्मी करियर के 30 साल पूरे कर चुकी हैं। तीन दशक के करियर में रानी ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। जल्द ही फिल्म मर्दानी 3 में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने अपने करियर में खूब शोहरत कमाई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड की मर्दानी आखिर कितनी रईस हैं। दरअसल, उनके और उनके पति आदित्य चोपड़ा की नेटवर्थ में लगभग 7200 करोड़ रुपए का अंतर है।

    बंगाली फिल्म बियेर फूल से किया डेब्यू

    रानी मुखर्जी का डेब्यू बंगाली फिल्म बियेर फूल (1996) से हुआ था। जबकि हिंदी सिनेमा में उनकी शुरूआत साल 1997 की फिल्म राजा की आएगी बारात से हुई थी। तीन दशक के बाद भी रानी का बॉलीवुड में जलवा बरकरार है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर वो साल 2025 में नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। रानी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वहीं वो टॉप रईस एक्ट्रेसेस में भी अपनी जगह रखती हैं। चलिए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

    रानी मुखर्जी की नेटवर्थ

    रानी मुखर्जी ने अपने 30 साल के करियर में मर्दानी, मर्दानी 2, गुलाम, कुछ कुछ होता है, बंटी और बबली, ब्लैक, हिचकी, तलाश, कभी अलविदा ना कहना, चलते चलते, बादल, हद कर दी आपने, हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी चुपके चुपके और हम तुम जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई है। रानी मुखर्जी एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये तक वसूलती हैं।

    मुंबई में वो अपने पति आदित्य चोपड़ा और बेटी के साथ 30 करोड़ की कीमत वाले घर में रहती हैं। उनके पास रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज-बेंज र-क्लास और आॅडी A8 W12 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी की टोटल नेटवर्थ 206 करोड़ रुपये है। जबकि उनके पति आदित्य की नेटवर्थ 7400 करोड़ रुपये तक है।

    कब रिलीज होगी मर्दानी 3?

    मर्दानी 3 का ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया है। एक बार वो फिर से पुलिस आॅफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। इसका डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसके प्रोड्यूसर हैं रानी के पति आदित्य चोपड़ा। जबकि इसकी कहानी लिखी है आयुष गुप्ता ने। मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को दस्तक देगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUdhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन की सनातन के खिलाफ की गई बातें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं: मद्रास हाईकोर्ट
    Next Article कभी ‘हंगामा’ की जान थी, कभी ‘हेरा फेरी’ में छाईं… फिर कहां गुम हो गई ये हसीना?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rain Alert: बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या बंद? जानें दिल्ली, गुरुग्राम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का अपडेट | National

      By परवेश चौहानJuly 23, 2026

      हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज खराब मौसम के कारण स्कूल बंद रखने का फैसला…

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

      July 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.