Close Menu
    What's Hot

    5 अफेयर, 4 टूटी सगाइयाँ और एक अधूरी शादी, इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी है किसी फिल्म से कम नहीं

    January 25, 2026

    पीएम मोदी, राहुल गांधी अमित शाह ने राज्य के लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    January 25, 2026

    हरियाणा के इस शहर के लिए खुशखबरी, उत्तरी बाईपास को मिली मंजूरी, 61 करोड़ की लागत से बनेगी 9 किलोमीटर लंबी सड़क

    January 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी, राहुल गांधी अमित शाह ने राज्य के लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      January 25, 2026

       वोट देना न केवल एक संवैधानिक अधिकार, यह एक पवित्र कर्तव्य भी : मोदी

      January 25, 2026

      बारिश ने धोया दिल्ली का प्रदूषण

      January 25, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने 61,000 से ज़्यादा नए सरकारी कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

      January 25, 2026

      Shashi Tharoor: मैंने संसद में कांग्रेस के किसी भी स्टैंड का विरोध नहीं किया: शशि थरूर

      January 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, January 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां
    दिल्ली

    आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Traffic Diversion : आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां
    Delhi Traffic Diversion : आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां

    गणतंत्र दिवस परेड और सुरक्षा के चलते कई मार्ग किए जाएंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें रूट की जानकारी

    Delhi Traffic Diversion (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : कल पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह मनाएगा। मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली के एतिहासिक लाल किला में होगा। जहां किले की प्राचीर पर देश की राष्टÑपति द्रोपदी मुर्मू तिरंगा फहराएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन भी किया जाएगा। राजधानी दिल्ली इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। गणतंत्र दिवस परेड और सुरक्षा के मध्यनजर आज शाम से राजधानी के कई मार्ग बंद हो जाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया गया है कि लोग घरों से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी चेक कर लें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

    इस तरह से लगाया जाएगा प्रतिबंध

    आज शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर आवागमन की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही आज रात 8 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमति नहीं होगी। सी-हेक्सागन-इंडिया गेट, 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार (क्रॉस) होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से तिलकमार्ग, बीएस जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी

    नई दिल्ली और मध्य दिल्ली जाने से बचें

    गणतंत्र दिवस की परेड कल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला तक जाएगी। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह कल नई दिल्ली और मध्य दिल्ली आने से बचें। आसमान से भी समारोह पर नजर रखी जाएगी।

    इस रूट से निकाली जाएगी परेड

    परेड विजय चौक – कर्तव्यपथ – सी-हेक्सागन – गोलचक्कर, गोल चक्कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा -तिलकमार्ग – बहादुर शाह जफरमार्ग – नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पहुंचेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।

    आम जनता हेल्प डेस्क से लें जानकारी

    अगर आप गणतंत्र दिवस समारोह में जा रहे हैं तो हेल्प डेस्क से जरूर संपर्क कर लें। गणतंत्र दिवस समारोह के चारों तरफ 12 हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी। इन हेल्प डेस्क पर एक स्थानीय थाने का पुलिसकर्मी, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक एनसीसी का जवान तैनात होगा। हेल्प डेस्क से संपर्क करने पर पता लगा जाएगा कि रूट क्या है, आपको अपनी सीट तक कैसे जाना है और कहां पाकिंग है। यहां तैनात जवान समारोह में आने वाले लोगों को पूरी जानकारी देंगे। इससे दर्शकों को भटकना नहीं पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंयुक्त टैक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन
    Next Article हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर एक और बड़ी अपडेट, विभाग शुरु किया ये काम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां करेंगी मार्च

      January 25, 2026

      दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत

      January 24, 2026

      VIDEO : कर्तव्य पथ पर कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों का वायरल गाना: ‘ले बेटा दिल न दिया’

      January 23, 2026

      दिल्ली पर मंडरा रहा आतंकी खतरा !

      January 23, 2026

      बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, आज राहत के आसार

      January 22, 2026

      दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 10 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए

      January 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      5 अफेयर, 4 टूटी सगाइयाँ और एक अधूरी शादी, इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी है किसी फिल्म से कम नहीं

      By श्वेता चौहानJanuary 25, 2026

      Kim Sharma: 5 अफेयर, 4 टूटी सगाइयाँ और एक अधूरी शादी, इस एक्ट्रेस की लव…

      पीएम मोदी, राहुल गांधी अमित शाह ने राज्य के लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      January 25, 2026

      हरियाणा के इस शहर के लिए खुशखबरी, उत्तरी बाईपास को मिली मंजूरी, 61 करोड़ की लागत से बनेगी 9 किलोमीटर लंबी सड़क

      January 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.