Close Menu
    What's Hot

    ई-केवाईसी की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ

    March 17, 2026

    स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा प्रोटीन मिल्क बार और फ्लेवर्ड दूध

    March 17, 2026

    मशहूर एक्ट्रेस नवनींद्रा बहल का 76 साल की उम्र में निधन

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ई-केवाईसी की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ

      March 17, 2026

      Supreme Court: किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिला को मिलेगी 12 हफ्ते की छुट्टी: सुप्रीम कोर्ट

      March 17, 2026

      तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

      March 17, 2026

      अब पराली जलाने की टेंशन खत्म, रामजस कॉलेज के छात्रों ने निकाल लिया हल, सरकार अपनाएगी ये आइडिया ?

      March 17, 2026

      लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया

      March 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं काटने पड़ेंगे CSC सेंटर के चक्कर
    हरियाणा

    हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं काटने पड़ेंगे CSC सेंटर के चक्कर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में सरकारी योजनाओं और सेवाओं की रीढ़ बन चुके परिवार पहचान पत्र (PPP) में दर्ज गलत जानकारियों को ठीक करवाना अब पहले से कहीं आसान हो गया है। आय, नाम, आयु और प्रॉपर्टी से जुड़ी त्रुटियों के सुधार के लिए अब नागरिकों को सीएससी सेंटर या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे ‘मेरा परिवार’ पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी फैमिली आईडी में सुधार के लिए आवेदन कर सकता है।

    परिवार पहचान प्राधिकरण के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार, इसके लिए पोर्टल पर अलग-अलग करेक्शन मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। नागरिकों को केवल अपनी फैमिली आईडी के साथ सिटीजन आईडी बनाकर वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए लॉग-इन करना होगा। इसके बाद वे पीपीपी में दर्ज गलत जानकारियों को ठीक करने के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं, जिसकी पोर्टल स्तर पर ही वेरिफिकेशन की जाएगी।

    परिवार पहचान पत्र एक आधार कार्ड आधारित दस्तावेज है, जिसमें अधिकतर जानकारियां आधार से स्वतः जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’, आयकर, बिजली विभाग, राजस्व विभाग जैसे विभिन्न सरकारी डाटाबेस से भी सूचनाएं ली गई हैं। इसी कारण कई मामलों में आय, नाम, उम्र, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी गलत एंट्री सामने आती रही है, जिसे लेकर लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

    अब ‘मेरा परिवार हरियाणा’ पोर्टल पर सिटिजन आईडी के माध्यम से करेक्शन और बेनिफिशियरी मॉड्यूल उपलब्ध कराए गए हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिसके बाद ऑटोमैटिक डेटा मिलान किया जाएगा। यदि जानकारी सही पाई जाती है तो करेक्शन स्वतः हो जाएगा, अन्यथा आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में नागरिक गांव, वार्ड, ब्लॉक या जिला स्तर पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपील कर सकते हैं।

    आयु में गलती सुधारने के लिए स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, दसवीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र या पांच साल पुरानी वोटर आईडी में से किसी एक दस्तावेज को मान्य किया गया है। नाम में गलती होने पर यदि आधार कार्ड में नाम सही है तो पीपीपी में सुधार सीधे किया जा सकता है, जबकि आधार में गलती होने की स्थिति में पहले आधार अपडेट करवाना अनिवार्य होगा। वहीं प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़ी गलतियों के लिए सिटिजन कॉर्नर में ट्रिपल पी रिपोर्ट ग्रीवांस के जरिए शिकायत दर्ज की जा सकती है।


    अभय चौटाला, अभय सिंह चौटाला

    सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, विधवा, विधुर, दिव्यांग, अविवाहित, लाडली योजना और निराश्रित जैसी कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पीपीपी से जोड़ दिया है। इन योजनाओं के लिए अब अलग से आवेदन की जरूरत नहीं होगी। निर्धारित पात्रता पूरी होते ही लाभ स्वतः शुरू हो जाएगा, बशर्ते पीपीपी में दर्ज जानकारी सही हो।

    रेवाड़ी जिले में हाल ही में कई मामलों में सिटिजन आईडी का लाभ लेकर लोगों की समस्याएं सुलझाई गई हैं। बवाना गुर्जर गांव और शहर क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं की फाइलें फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए एडीसी कार्यालय भेजी गईं। वहीं जन्म तिथि या बैंक खाते से जुड़ी गलतियों के कारण रुकी पेंशन को भी पोर्टल के माध्यम से ठीक किया गया।

    पीपीपी में खामियों को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. सतीश खोला का कहना है कि किसी भी नई व्यवस्था में शुरुआती दिक्कतें आती हैं, लेकिन समय के साथ सुधार किया जाता है। सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और पात्र लोगों तक बिना बाधा सरकारी लाभ पहुंचाना है। ‘मेरा परिवार’ पोर्टल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे आम नागरिक खुद अपनी गलती सुधारने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSYL पर हुई हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक
    Next Article दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा प्रोटीन मिल्क बार और फ्लेवर्ड दूध

    March 17, 2026

    रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से थम गई सांसे

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा, भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी घोषित

    March 17, 2026

    गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा विरोध ?

    March 17, 2026

    चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

    March 17, 2026

    कटी सरसों की फसल को निकाल ले गए चोर, किसानों में दहशत

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ई-केवाईसी की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ

    By अंकित कुमारMarch 17, 2026

    LPG Crisis: ई-केवाईसी की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ गैस कनेक्शन…

    स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा प्रोटीन मिल्क बार और फ्लेवर्ड दूध

    March 17, 2026

    मशहूर एक्ट्रेस नवनींद्रा बहल का 76 साल की उम्र में निधन

    March 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.