Major Fire In Two Warehouses In Bengal, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दो गोदामों में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सोमवार अलसुबह लगभग तीन बजे आग लगने की घटना हुई और हादसे के बाद से कई मजदूर लापता हैं।
सूचना के बाद दमकल विभाग की दस से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बूझ सकी।
कुछ हिस्सों में देर शाम तक लगी रही आग
अधिकारियों ने बताया कि लगभग आग बुझाने में सात घंटे लगे। बीते कल सुबह दस बजे आग कंट्रोल हो सकी। गोदाम के कुछ हिस्सों में सोमवार देर शाम तक आग लगी रही। कई जगह से धुआं उठ रहा था। बीते कल शाम तक तीन शव मिले थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बाद में घटनास्थल से 5 और शव बरामद किए गए।
शवों की नहीं हो पा रही पहचान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव इतनी बुरी तरह झुलए गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों गोदाम एक-दूसरे के आसपास थे। बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार ने बताया कि शवों के बुरी तरह झुलसे होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
10 से ज्यादा हो सकती है लापता लोगों की संख्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मलबा पूरी तरह से क्लियर होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी वहां कोई और शव तो नहीं है। यह भी तभी स्पष्ट हो पाएगा कि मलबे में कोई व्यक्ति अभी फंसा तो नहीं है। शुरुआत में पुलिस को 6 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली थी। फंसे लोगों के परिजनों के मुताबिक लापता लोगों की संख्या 10 से ज्यादा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार गोदामों में मोमो बेचने वाली कंपनी के अलावा एक कंपनी साज सज्जा का काम करने वाली थी और उनके मजदूर वहां काम करते थे।
यह भी पढ़ें: West Bengal Blast: उत्तर 24 परगना जिले में ईंट भट्ठे में विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत, 25 घायल

