Close Menu
    What's Hot

    फॉरेस्ट गार्ड और दिहाड़ी मजदूर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते..

    January 27, 2026

    किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को दिखाया बाहर का रास्ता

    January 27, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए फलाहारी बाबा

    January 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए फलाहारी बाबा

      January 27, 2026

      दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत

      January 27, 2026

      भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

      January 27, 2026

      India-EU Trade Deal: भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा भारत-ईयू व्यापार समझौता : पीएम मोदी

      January 27, 2026

      अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 25 की मौत

      January 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अभय चौटाला बोले- यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश नहीं होते तो दोनों राज्य एसवाईएल पर बैठक भी नहीं करते
    पंजाब

    अभय चौटाला बोले- यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश नहीं होते तो दोनों राज्य एसवाईएल पर बैठक भी नहीं करते

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक का मकसद पंजाब चुनाव तक सतलुज जमुना लिंक नहर के निर्माण को टालना है। अगर अधिकारियों के जरिए ही इस समस्या का समाधान निकलता तो दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक करने की क्या जरूरत थी। यह सारी कार्यवाही जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए की जा रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी आपस में मिली हुई है।

    चौटाला ने कहा, पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि हरियाणा को एक बूंद भी पानी नहीं देंगे। अब कहते हैं कि किसी का हक मरना नहीं चाहिए। अगर भगवंत मान ऐसा मानते हैं तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू करें। लेकिन वहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार चुप हो जाती है। पंजाब और हरियाणा के बीच में सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पहले भी कई बैठकें के हो चुकी हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश नहीं होते तो दोनों राज्य इस मसले पर बैठक भी नहीं करते। एसवाईएल नहर नहीं बनने के लिए जितनी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है उतनी ही हरियाणा की भाजपा सरकार भी जिम्मेदार है।

    अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को डमी बताते हुए कहा कि वह खुद कोई फैसला लेने में सक्षम नहीं है। ऊपर से जो निर्देश आते हैं वह उन्हें ही लागू करवाने का प्रयास करते हैं। जब तक कांग्रेस और भाजपा सत्ता में रहेगी एसवाईएल नहर का समाधान नहीं हो सकता। इंडियन नेशनल लोकदल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इसका समाधान करेगी और हरियाणा को पानी भी दिलवाएगी। बीजेपी सरकार सतलुज यमुना लिंक नहर के मसले पर हरियाणा के पक्ष को कमजोर कर रही है। ऐसा ही हाल हरियाणा में कांग्रेस का भी है। जब भी लिंक नहर का मसला उठता है तो कांग्रेस चुप हो जाती है। यह लोग कभी भी राज्यपाल के पास नहीं गए। विधानसभा में यह मसला उठाते हैं लेकिन वॉक आउट करके भाग जाते हैं। कांग्रेस ने कभी भी सडक़ों पर एसवाईएल की लड़ाई नहीं लड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल ने अतीत में भी नहर निर्माण की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्री बजट बैठक को अभय सिंह चौटाला ने बताया समय की बर्बादी। प्री बजट की परंपरा को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू की थी। उनके पास काम करने के लिए कुछ होता नहीं था। इसलिए टाइम पास करने के लिए वह प्री बजट बैठक करते थे। वर्तमान मुख्यमंत्री भी इस लाइन पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास करने के लिए बहुत कुछ होता है। लेकिन मुख्यमंत्री जिलों में जाकर बजट बैठक कर बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहे हैं।

    चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक को लेकर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है कि चंडीगढ़ पर उनका कोई हक नहीं है। लेकिन शाह कमीशन के आधार पर चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है। किसी ने इससे छेड़छाड़ की तो ईंट से ईंट बजा देंगे। चंडीगढ़ में हमारी 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार अगर चंडीगढ़ को अलग से केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है तो वह और जगह तलाशे। हम चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनने देंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुपमा की अद्रिजा रॉय ने की सगाई
    Next Article हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      फॉरेस्ट गार्ड और दिहाड़ी मजदूर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते..

      January 27, 2026

      पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए बड़ी तैयारी में, CM मान…

      January 27, 2026

      SYL पर हुई हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

      January 27, 2026

      सप्ताह में 5 दिन काम की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल

      January 27, 2026

      गणतंत्र दिवस: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में तिरंगा लहराया, पंजाब में शासन संबंधी सुधारों का जिक्र किया*

      January 26, 2026

      सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन : CM मान बोले-सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को टक्कर देगा

      January 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फॉरेस्ट गार्ड और दिहाड़ी मजदूर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते..

      By श्वेता चौहानJanuary 27, 2026

      Punjab news: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के…

      किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को दिखाया बाहर का रास्ता

      January 27, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए फलाहारी बाबा

      January 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.