Close Menu
    What's Hot

    प्रतिभा रांटा की नई फोटोज देख फैंस हुए निहाल

    March 18, 2026

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026

      भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

      March 18, 2026

      ईरान ने इजरायल के तेल अवीव में 100 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए

      March 18, 2026

      पश्चिम एशिया संघर्ष जल्द खत्म करना जरूरी : यूएन

      March 18, 2026

      भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल मौजूद

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें तय, देखें पूरे एग्ज़ाम की डेटशीट
    हरियाणा

    हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें तय, देखें पूरे एग्ज़ाम की डेटशीट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा करवाई जाने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर ढाई बजे तक करवाई जाएंगी।

    बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी कक्षा के भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षकों की निगरानी में करवाई जाएंगी। वहीं इन विषयों को छोड़कर शेष सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में ही आयोजित होंगी, जिन्हें उसी विषय को पढ़ाने वाले नियुक्त प्रवक्ता संचालित करेंगे।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा ही करवाई जाएंगी। इसके लिए अलग से बाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं किए जाएंगे।

    बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों और परीक्षकों को उनकी ड्यूटी से संबंधित सूचना बोर्ड द्वारा एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।


    Kal Ka Mousam, Aaj Ka Mausam, Weather Forecast Today, India Weather News, Rain Alert India, Western Disturbance Update, Fog Alert North India, कल का मौसम

    उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, आवश्यक निर्देश पत्र प्राप्त करने तथा परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो और प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए निर्धारित तिथियों के भीतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें। बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार करवाई जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफॉरेस्ट गार्ड और दिहाड़ी मजदूर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते..
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026

    रेवाड़ी सरसों के खेत में बुजुर्ग का नरकंकाल मिलने से सनसनी, 24 फरवरी से लापता था राजसिंह

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव को लेकर आया बडा अपडेट, नोटिफिकेशन जारी

    March 18, 2026

    उपायुक्त ने खेतों में पहुंच की गिरदावरी की जांच पड़ताल कर, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही

    March 18, 2026

    स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा प्रोटीन मिल्क बार और फ्लेवर्ड दूध

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    प्रतिभा रांटा की नई फोटोज देख फैंस हुए निहाल

    By श्वेता चौहानMarch 18, 2026

    ब्लू लहंगे में जया ने ढाया कमालPratibha Ranta, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रतिभा…

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.