Close Menu
    What's Hot

    सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

    March 20, 2026

    मंत्री बरिंदर कुमार गोयल बोले- कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा, मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

    March 20, 2026

    इस बड़े स्टार की मां का निधन, रातों-रात घर पहुंचे दिग्गज सितारे

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की, बातचीत से मसला सुलझाएं देश

      March 20, 2026

      हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला : नेतन्याहू

      March 20, 2026

      सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

      March 20, 2026

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा रोडवेज की पूरी बस राजस्थान के भादरा से चोरी, पुलिस और परिवहन विभाग में मचा हड़कंप
    हरियाणा

    हरियाणा रोडवेज की पूरी बस राजस्थान के भादरा से चोरी, पुलिस और परिवहन विभाग में मचा हड़कंप

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में चोरों ने हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां हरियाणा रोडवेज की एक पूरी बस चोरी हो गई। यह घटना 26 जनवरी की रात की है, जबकि 27 जनवरी की सुबह ड्राइवर को बस स्टैंड से बस गायब मिली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।

    हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो के चालक देवीदयाल ने भादरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, वह बस संख्या HR 39 GV 7175 पर हिसार से भादरा रूट पर ड्यूटी कर रहे थे। 26 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बस को भादरा बस स्टैंड पर खड़ा किया था। अगली सुबह जब वह करीब 7 बजे बस स्टैंड पहुंचे तो बस वहां मौजूद नहीं थी।

    ड्राइवर देवीदयाल ने बताया कि उन्होंने पहले आसपास बस की तलाश की और अन्य कर्मचारियों व लोगों से पूछताछ की, लेकिन बस का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद भादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    भादरा थाना पुलिस के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल भूप सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और बस का पता लगाया जा सके।


    Family ID Update, Haryana News, Family ID Income Verification, Nuh News, Parivar Pehchan Patra, Haryana Government Scheme, PPP Haryana

    आमतौर पर बाइक और कार चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन रोडवेज बस जैसे भारी और बड़े वाहन की चोरी की यह घटना बेहद चौंकाने वाली मानी जा रही है। इस वारदात ने न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। साथ ही भादरा बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही बस और चोरों का पता लगाने का दावा कर रही है। मामले को लेकर परिवहन विभाग भी सतर्क हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कहर! पांचवें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई
    Next Article अजीत पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन के शोक की घोषणा, एएआईबी करेगी विमान हादसे की जांच
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के तीन जिलों में बारिश शुरू, पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट

    March 20, 2026

    सावधान! मंडी में आने से किसान पहले जरूर जान ले ये नियम

    March 20, 2026

    लघु सचिवालय में किसानों का प्रदर्शन, पंजाब सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका

    March 20, 2026

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

    March 19, 2026

    सफीदों व जींद में चार व पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैलियों की तैयारियां समयब हों पूरी : डीसी

    March 19, 2026

    जनगणना राष्ट्रीय दायित्व का बेहद महत्वपूर्ण कार्य

    March 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

    By परवेश चौहानMarch 20, 2026

    Gold Price Update : सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी दोनों…

    मंत्री बरिंदर कुमार गोयल बोले- कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा, मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

    March 20, 2026

    इस बड़े स्टार की मां का निधन, रातों-रात घर पहुंचे दिग्गज सितारे

    March 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.