Close Menu
    What's Hot

    5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान के इलाज की मांग

    February 17, 2026

    हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

    February 17, 2026

    किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 में 12 साल बाद…

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान के इलाज की मांग

      February 17, 2026

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

      February 17, 2026

      फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलूूंगा

      February 17, 2026

      पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

      February 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फाल्गुनी मेले में चलेंगी ये कई स्पेशल ट्रेनें
    हरियाणा

    हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फाल्गुनी मेले में चलेंगी ये कई स्पेशल ट्रेनें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा और राजस्थान से सीकर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। फाल्गुनी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले यात्रियों को भीड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी, साथ ही यात्रा भी अधिक सुगम हो सकेगी।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुनी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी, रींगस, जयपुर और भिवानी के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से खाटूश्याम धाम पहुंच सकें।

    रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च तक रींगस से रात 2:05 बजे चलकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    इसके अलावा दूसरी जोड़ी में ट्रेन नंबर 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से सुबह 11 बजे चलकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इसी अवधि में रींगस से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर रहेगा।


    हरियाणा

    फाल्गुनी मेले को देखते हुए जयपुर और भिवानी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी से 28 फरवरी तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भिवानी से शाम 4:05 बजे चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या सच में लीक हुई थी शहनाज़–सिद्धार्थ की प्राइवेट फोटो? जानिए पूरा मामला
    Next Article महाराष्ट्र सियासत के ‘दादा’ अजीत अनंतराव पवार का अंतिम संस्कार कल 
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

    February 17, 2026

    हरियाणा में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना, 20 फरवरी तक ही कर सकेंगे सुधार, विभाग ने दिया अल्टिमेटम

    February 17, 2026

    हरियाणा में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

    February 17, 2026

    पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत

    February 17, 2026

    हरियाणा के 6 जिलों में बनेगी नई IMT, जमीन के रेट बने सबसे बड़ी चुनौती, किसान मांग रहे जमीन की मुंहमांगी कीमत

    February 17, 2026

    बंद होंगे जीरो बैलेंस वाले खाते, खाताधारकों को नोटिस जारी

    February 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान के इलाज की मांग

    By अंकित कुमारFebruary 17, 2026

    Imran Khan: 5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान…

    हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

    February 17, 2026

    किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 में 12 साल बाद…

    February 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.