Close Menu
    What's Hot

    कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू

    February 17, 2026

    वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

    February 17, 2026

    मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

      February 17, 2026

      फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलूूंगा

      February 17, 2026

      पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

      February 17, 2026

      अनुप्रिया पटेल ने हेल्थकेयर में एआई की बदलाव लाने वाली भूमिका पर दिया जोर

      February 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Parliament Budget Session: विश्व ने देखी आॅपरेशन सिंदूर की ताकत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Breaking News

    Parliament Budget Session: विश्व ने देखी आॅपरेशन सिंदूर की ताकत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Budget Session: विश्व ने देखी आॅपरेशन सिंदूर की ताकत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Parliament Budget Session: विश्व ने देखी आॅपरेशन सिंदूर की ताकत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू
    Parliament Budget Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज से संसद के बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। यह दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। 28 जनवरी और 1 फरवरी को कोई शून्यकाल नहीं होगा। बजट एक 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

    आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आॅपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा है। भारतीय सेना ने आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया। मिशन सुदर्शन चक्र पर काम चल रहा है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है। राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच में वीबी- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की।

    सिंधु जल संधि को स्थगित करना आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई का हिस्सा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हमें सिखाया-भय काहूं को देत नहीं, नहीं भय मानत आन, यानी न हम किसी को डराएं और न ही किसी से डरें। इसी निडर मन और भावना के साथ हम देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। भारत ने यह सिद्ध किया है कि शक्ति का प्रयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ किया जा सकता है।

    आॅपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों का शौर्य देखा। सिंधु जल संधि को स्थगित रखा गया है और यह आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई का हिस्सा है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी काम किया जा रहा है।

    भारत तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा

    विश्व आज कठिन कालखंड से गुजर रहा है। लंबे समय से चले आ रहे समीकरण भी बदल रहे हैं। कठिन परिस्थितियों के बीच भी भारत तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है। इसके पीछे दूरगामी विदेश नीति की भूमिका है। भारत पर दुनिया के देश भरोसा व्यक्त करते हैं।

    भारत सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। भारत ने मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी है। भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज को और मुखरता से तेज किया है। पुराने संबंधों को मजबूती देते हुए नए संबंध भी विकसित किए हैं। ग्लोबल पॉलिटिक्स का अंतिम ध्येय मानवता की सेवा होनी चाहिए।

    भारत के पास होगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन

    देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

    कॉमनवेल्थ गेम्स में सबको सहयोग करना है

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत में खेलों के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। भारत की महिला टीम ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता है। इसी प्रकार महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भी वर्ल्ड कप जीता। मैं सबको बधाई देती हैं। बीते समय में हर क्षेत्र में काम किए हैं। मेरी सरकार ने खेलो भारत नीति बनाई है। खेल संगठनों को पारदर्शी बनाया जा रहा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल की है, जिसमें आप सबको सहयोग करना है।

    95 करोड़ भारतीयों को मिल रहा सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स का फायदा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और हर किसी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास का विजन हर नागरिक की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाल रहा है। 2014 की शुरूआत में, सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक पहुंची थीं। सरकार की कोशिशों से अब लगभग 95 करोड़ भारतीयों को सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स का फायदा मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे अजीत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में क्लर्कों के 6,246 पद खाली, भर्ती और प्रमोशन अटके, कर्मचारियों में बढ़ा रोष
    Next Article आर्थिक सुधारों और अर्थव्यवस्था में तेजी बनाए रखना जरूरी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

      February 17, 2026

      फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलूूंगा

      February 17, 2026

      पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

      February 17, 2026

      अनुप्रिया पटेल ने हेल्थकेयर में एआई की बदलाव लाने वाली भूमिका पर दिया जोर

      February 17, 2026

      Bank Holidays 2026: अगले 3 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू

      By श्वेता चौहानFebruary 17, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल…

      वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

      February 17, 2026

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.