Close Menu
    What's Hot

    45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आर्थिक सुधारों और अर्थव्यवस्था में तेजी बनाए रखना जरूरी
    दुनिया

    आर्थिक सुधारों और अर्थव्यवस्था में तेजी बनाए रखना जरूरी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget 2026 : आर्थिक सुधारों और अर्थव्यवस्था में तेजी बनाए रखना जरूरी
    Budget 2026 : आर्थिक सुधारों और अर्थव्यवस्था में तेजी बनाए रखना जरूरी

    बजट-2026 का सीधा संदेश है…आक्रामक सुधार और तेज वृद्धि

    Budget 2026 (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : एक फरवरी को जब देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी तो उनका लक्ष्य पिछले कुछ समय से चल रहे आर्थिक सुधारों और देश की अर्थव्यवस्था की तेजी को बनाए रखना होगा। दरअसल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सुधारों के अच्छे परिणाम दिखे हैं। विशेषकर पिछले छह माह में काफी सुगम परिणाम सामने आए हैं।

    अमेरिकी टैरिफ से देश के उद्योग को राहत दिलाने के लिए सितंबर में लागू किए गए जीएसटी सुधारों ने भारत की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को नकारते हुए देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है।

    एफडीआई और पीएलआई में तेज वृद्धि

    महज एक साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 73 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली है। इस दौरान 47 अरब डॉलर का निवेश भारत आया। उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के कारण विनिर्माण और निर्यात में भी 20 फीसदी की वृद्धि हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने 37 फीसदी की छलांग लगाई और पहली बार 4.15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। स्मार्टफोन निर्यात भी 30 अरब डॉलर के पार है। बजट इन्हीं सफलताओं को नया आधार देगा।

    सुधार आधारित होगा इस साल का बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सुधार आधारित बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट देश की विकास दर को रफ्तार देने वाला होगा। साथ ही, भारत को सुरक्षित निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। बजट-2026 का सीधा संदेश है…आक्रामक सुधार और तेज वृद्धि। रिकॉर्ड नौवीं बार बजट पेश करने जा रहीं वित्त मंत्री निवेश बढ़ाने के लिए इंडिया डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजिक फंड की घोषणा कर सकती हैं। यह फंड हरित ऊर्जा, एमएसएमई और युवा कौशल विकास की दिशा बदलने वाला होगा।

    भारत बदल रहा अपनी व्यापारिक नीति

    भारत अब तक 27 देशों से मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कर चुका है। इस साल एक दर्जन और देशों से समझौते होने हैं। सरकार की रणनीति साफ है। अमेरिका पर निर्यात निर्भरता कम करनी है और नए बाजार तलाशने हैं। भारत के इन प्रयासों से अमेरिका पर भी प्रभाव पड़ रहा है और टैरिफ को लेकर उसका रवैया भी बदलने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी

    Previous articleGold Price Update : सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleParliament Budget Session: विश्व ने देखी आॅपरेशन सिंदूर की ताकत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Next Article YouTube Topper बना अरिजीत सिंह का ये गाना, 1 बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

      By श्वेता चौहानJune 19, 2026

      एक्ट्रेस की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई Kareena Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: करीब 26…

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.