हर आदमी की जेब पर पड़ेगा असर, जानिए किन वस्तुओं के दाम में हो रहा बदलाव
New Rules from 1st February (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : साल 2026 का पहला माह समाप्त होने को है। इसके साथ ही फरवरी की शुरुआत कई बदलाव लेकर आ रही है। हालांकि इस बार एक फरवरी इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार रविवार होने के बावजूद एक फरवरी को देश का आम बजट पेश होने जा रहा है। एक तरफ जहां एक फरवरी को देश की जनता को यह पता चलेगा की केंद्र सरकार उनके लिए क्या नया लेकर आई है।
वहीं एक फरवरी से कई जरूरी वस्तुओं के दाम बदलने वाले हैं। यह पहले ही निर्धारित हो चुका है और इसका बजट से कोई लेना-देना नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन किन वस्तुओं के दाम एक फरवरी से बदलने जा रहे हैं।
एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी
देश में हर परिवार की मूलभूत सुविधाओं में सबसे ज्यादा अहम आज एलपीजी सिलेंडर हो चुका है। आपको बता दें कि एक फरवरी से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंग। ज्ञात रहे कि हर माह एक तारीख को आॅयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और 1 फरवरी 2026 को भी इसके नए रेट जारी किए जाएंगे। हालांकि देखना यह होगा की यह बदलाव घरेलू सिलेंडर के दाम में होता है या फिर कॉमर्शियल सिलेंडर का।
पान-मसाला, गुटखा व सिगरेट होंगे महंगे
इस बार फरवरी का पहला दिन ही पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को झटका देने वाला है। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर अधिक टैक्स लगाए जाएंगे। सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के स्थान पर एक नया उत्पाद शुल्क और उपकर अधिसूचित किया है। बीते दिनों जारी अधिसूचना के अनुसार, तंबाकू और पान मसाला पर नए शुल्क लागू जीएसटी दरों के अतिरिक्त लगाए जाएंगे। इनपर अतिरिक्त, पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा, जिससे इनकी कीमतों में इजाफा होगा।
फास्टैग नियमों में होगा बदलाव
1 फरवरी 2026 से फास्टैग यूजर्स के लिए भी नियम बदलने जा रहा है. दरअसल एनएचएआई ने पहली फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रोसेस कर दिया है। ये एक बड़ी राहत मानी जा सकती है, जो नए महीने के पहले ही दिन से मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें : Budget Session 2026 : सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री

