Close Menu
    What's Hot

    5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान के इलाज की मांग

    February 17, 2026

    हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

    February 17, 2026

    किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 में 12 साल बाद…

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान के इलाज की मांग

      February 17, 2026

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

      February 17, 2026

      फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलूूंगा

      February 17, 2026

      पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

      February 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीव्र बदलाव आ रहा : कनाडा
    दुनिया

    वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीव्र बदलाव आ रहा : कनाडा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीव्र बदलाव आ रहा : कनाडा
    Business News Update : वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीव्र बदलाव आ रहा : कनाडा

    कहा, भारत-ईयू एफटीए अतिशक्तिशाली देशों को करारा जवाब

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और यूरोपीय संघ के बीच मंगलवार को हुए मुक्त व्यापार समझौते की दुनिया के कई देशों ने सराहना करते हुए इसे विश्व व्यापार के लिए नई उम्मीद बताया है। इस समझौते पर उन सभी देशों ने उम्मीद जताई है जिन्हें अमेरिका द्वारा जारी किए गए उच्च टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक कनाडा ने इस समझौते को परोक्ष रूप से अमेरिका के लिए करारा जवाब बताया।

    कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता उन वैश्विक अतिशक्तिशाली देशों को करारा जवाब है जो टैरिफ और आर्थिक एकीकरण को दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हॉजसन ने कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था में क्रमिक परिवर्तन के बजाय एक तीव्र बदलाव आ रहा है, क्योंकि प्रमुख शक्तियां नियम-आधारित, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली से हटकर अधिक व्यापारिक दृष्टिकोण की ओर बढ़ रही हैं।

    भारत को ऊर्जा निर्यात बढ़ाने का कनाडा इच्छुक

    कनाडा अपने ग्राहक आधार में विविधता लाने और अमेरिका से आपूर्ति पर निर्भरता कम करने के लिए भारत को ऊर्जा निर्यात बढ़ाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने यह भी कहा कि ओटावा कभी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल उत्पीड़न के लिए नहीं करेगा। हॉजसन ने कहा, आज दुनिया में जो हो रहा है, वह कोई क्रमिक आर्थिक परिवर्तन नहीं है। यह एक बड़ा बदलाव है। अमेरिका या ट्रंप का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, दुनिया की महाशक्तियों ने तय कर लिया है कि नियम-आधारित व्यवस्था अब दुनिया के चलने का तरीका नहीं है। अब दुनिया इस तरह से नहीं चलेगी।

    वर्तमान में दोनों देशों के बीच इतना व्यापार

    व्यापार के आंकड़े ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत का कनाडा को निर्यात 9.8% बढ़कर 4.22 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, कनाडा से भारत आने वाला सामान (आयात) 2.33% घटकर 4.44 अरब डॉलर रह गया है।

    भारत और कनाडा में जल्द हो सकता है एफटीए

    कनाडा ने भारत के साथ ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ (एफटीए) यानी मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत को फिर से पटरी पर लाने और इसे तेज करने की इच्छा जताई है। एक अधिकारी के मुताबिक, कनाडा के अंतराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने अपने भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल को अगले महीने (फरवरी) के तीसरे हफ्ते में कनाडा आने का न्योता दिया है। 2023 के बाद अब नई शुरूआत दरअसल, दोनों देश पहले भी व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन 2023 में कनाडा ने इसे रोक दिया था।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : आरबीआई आज 50 हजार करोड़ की सरकारी सिक्योरिटी खरीदेगा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
    Next Article शादी की खबरों पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी! हाथ जोड़कर दो शब्दों में कर दिया सब साफ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      चांदी पांच हजार लुढ़की, सोना 700 रुपए महंगा

      February 17, 2026

      अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान ने बढ़ाई अफ्रीकी देशों की चिंता

      February 17, 2026

      शेयर बाजार में तेजी से निवेशको के खिले चेहरे

      February 17, 2026

      Business News : यूरोपीय बैंक भारत में खोलेंगे अपनी शाखाएं : वित्त मंत्री

      February 17, 2026

      भारत और ब्रिटेन में जल्द लागू होगा सीईटीए

      February 16, 2026

      गेहूं के सरपल्स स्टॉक का निर्यात करेगी सरकार

      February 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान के इलाज की मांग

      By अंकित कुमारFebruary 17, 2026

      Imran Khan: 5 देशों के 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी, इमरान खान…

      हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

      February 17, 2026

      किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 में 12 साल बाद…

      February 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.