Close Menu
    What's Hot

    लुधियाना में भारत के दूसरे सबसे बड़े टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

    March 21, 2026

    अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस्मत आजमाएगी ओ रोमियो, जानिए ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल

    March 21, 2026

    Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

      March 21, 2026

      Supreme Court: पत्नी नौकरानी नहीं, जीवन साथी: सुप्रीम कोर्ट

      March 21, 2026

      सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

      March 21, 2026

      Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

      March 21, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच तेल ही नहीं जल संकट का भी खतरा

      March 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना दो लाख के नजदीक तो चांदी चार लाख रुपए के पार पहुंची
    दुनिया

    सोना दो लाख के नजदीक तो चांदी चार लाख रुपए के पार पहुंची

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना दो लाख के नजदीक तो चांदी चार लाख रुपए के पार पहुंची
    Gold Price Update : सोना दो लाख के नजदीक तो चांदी चार लाख रुपए के पार पहुंची

    गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 12 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी 19,500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से हुई महंगी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक दबाव व भारतीय बाजार में जबरदस्त मांग के चलते सोने और चांदी के दाम को आजकल पंख लगे हुए हैं। हर रोज ये दोनों कीमती धातुएं नई और ऊंची उड़ान भर रही हैं। ये दोनों ही अपने आज तक के शीर्ष रिकॉर्ड पर पहुंच चुकी हैं और भविष्य में भी इनके दाम में तेजी बने रहने की पूरी संभावना है। व्यापारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में आई तेज उछाल काफी हद तक वैश्विक रुझान के कारण है।

    बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे थे। इससे सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया। देश की राजधानी दिल्ली के सरार्फा बाजार में भी गुरुवार को चांदी चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कर गई। सोना भी 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और निवेशकों की ओर से सुरक्षित माने जाने वाले चांदी-सोने की मजबूत मांग के चलते कीमतों में यह इजाफा हुआ है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहा दोनों का दाम

    चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। बुधवार को सफेद धातु का भाव 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

    शेयर बाजार तीसरे दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ

    भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए तेजी की तरफ रुख किया। इसी के चलते दिन का कारोबार समाप्त होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 221.69 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 82,566.37 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार के दौरान, इसमें 636.74 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 81,707.94 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 76.15 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 25,418.90 पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में व्यापक सूचकांक 182.95 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 25,159.80 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court: स्कूलों में लड़कियों को फ्री सैनेटरी पैड मिले, आदेश न मानने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article बिग बॉस 19 की हसीना का पत्ता साफ, 4 दिन में टूटा विनर बनने का सपना
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

      March 21, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      March 21, 2026

      देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

      March 21, 2026

      भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

      March 21, 2026

      म्यूल अकाउंट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

      March 21, 2026

      निवेशकों के 11 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

      March 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लुधियाना में भारत के दूसरे सबसे बड़े टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

      By श्वेता चौहानMarch 21, 2026

      लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में भारत के दूसरे सबसे बड़े प्लांट का…

      अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस्मत आजमाएगी ओ रोमियो, जानिए ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल

      March 21, 2026

      Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

      March 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.