Close Menu
    What's Hot

    Asian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports

    July 24, 2026

    100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही

    July 24, 2026

    Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026

      पंजाब पुलिस का एएसआई नहर में कूदा

      July 23, 2026

      देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई

      July 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में जूती पहनकर ड्यूटी पर आया पुलिसकर्मी सस्पेंड, ADGP का सख्त रुख; बोले- व्हाट नॉनसेंस, पुलिस विभाग है, पशुपालन नहीं
    हरियाणा

    हरियाणा में जूती पहनकर ड्यूटी पर आया पुलिसकर्मी सस्पेंड, ADGP का सख्त रुख; बोले- व्हाट नॉनसेंस, पुलिस विभाग है, पशुपालन नहीं

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निरीक्षण पर पहुंचे ADGP हरदीप सिंह दून ने जूती पहनकर ड्यूटी पर आए एक पुलिसकर्मी को देख लिया। ड्रेस कोड की अनदेखी पर नाराज हुए ADGP ने मौके पर ही पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    ADGP हरदीप सिंह दून झज्जर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वे मंच से करीब 250 पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। तभी उनकी नजर जूती पहने एक पुलिसकर्मी पर पड़ी। दून ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “ये जूती कैसे पहनकर आया है, व्हाट नॉनसेंस, इसे सस्पेंड करो।” इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूछा कि इनका इंचार्ज कौन है और ऐसे मामलों पर नजर क्यों नहीं रखी जाती।

    इसके बाद ADGP ने ACP को तलब किया और कड़ी फटकार लगाई। दून ने कहा कि आप गजेटेड ऑफिसर हैं, आपको यह देखना चाहिए कि पुलिसकर्मी किस तरह की ड्रेस में ड्यूटी पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जूती पहनना, जैकेट पहनकर आना और मनमर्जी की ड्रेस में खड़े होना स्वीकार्य नहीं है। दून ने साफ शब्दों में कहा कि यह पुलिस विभाग है, पशुपालन विभाग नहीं, यहां अनुशासन सबसे पहले आता है।

    वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि ADGP ने संबंधित पुलिसकर्मी को आगे बुलाया। जब पुलिसकर्मी कुछ कहने की कोशिश करता है तो दून उसे टोकते हुए कहते हैं कि “डोंट ट्राई टू बी ओवरस्मार्ट।” इसके बाद उन्होंने ACP से कहा कि केवल देखना काफी नहीं होता, बल्कि गजेटेड ऑफिसर की तरह व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कल को DGP मौके पर आ जाएं, तो वे क्या देखेंगे।


    हरियाणा सरकार

    निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में ADGP हरदीप सिंह दून ने कहा कि पुलिस एक डिसिप्लिनरी फोर्स है और यहां वर्दी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि वर्दी पुलिसकर्मी का गहना है और हर जवान की जिम्मेदारी बनती है कि वह इसकी गरिमा बनाए रखे। प्रॉपर ड्रेस में न आना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

    हालांकि दून ने यह भी कहा कि कुल मिलाकर झज्जर पुलिस का काम बेहतर है और कमिश्नर राजश्री के नेतृत्व में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि DGP अजय सिंघल के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हेडक्वार्टर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन ठीक से हो रहा है। लेकिन अनुशासन के मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व को मल्टी पोलैरिटी की आवश्यकता : गुटेरेस
    Next Article बारामती में शरद पवार के आवास पर एकत्रित हुए एनसीपी-एससीपी नेता
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

    July 24, 2026

    प्यार हमारा अमर रहेगा…सोनीपत में ट्रेन के आगे कूदे युवक और शादीशुदा पड़ोसन महिला, मौत

    July 24, 2026

    हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी की जनसुनवाई, 19 में से 18 शिकायतों का मौके पर निपटारा

    July 24, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 13 राज्यों में मानसून दिखाएगा तेवर, मुंबई-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, मौसम पर IMD अपड

    July 23, 2026

    हांसी में भाखड़ा नहर में चानौत T-कनेक्शन विवाद पर 54 दिन से धरना, अजय चौटाला बोले-सत्ता में बैठे लोगों को पीटना होगा, Gen-G से अपील

    July 23, 2026

    बंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Asian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports

    By परवेश चौहानJuly 24, 2026

    एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट का शेड्यूल जारी नई दिल्ली. दुनियाभर में क्रिकेट के चाहने…

    100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही

    July 24, 2026

    Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi

    July 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.