सोनीपत. 35 साल से हरियाणा के मुरथल में दयानंद सिद्धू मशहूर पहलवान ढाबा चला रहा है. लोग जिनके ढाबे के परांठे के दीवानें हैं, वो दयानंद सिद्धू मैरानथ दौड़ने के शौकीन हैं. हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद अपनी कहानी बता रहे हैं.
पूर्व डीजीपी ओपी सिंह लिखते हैं कि वीडियो में दिख रहे शख्स दयानंद सिद्धू हैं और वे मुरथल में पहलवान ढाबा 35 साल से चला रहे हैं. इसने देशभर में मैराथम में दौड़ने का शौक हैं. हाल ही में इन्होंने चंडीगढ़ में 42 किमी की मैराथन में हिस्सा लिया और चार घंटे और 19 मिनट में यह दौड़ पूरी की. वह बताते हैं कि आगे साढ़े तीन घंटे में 42 किमी की दौड़ पूरी करने का टारगेट है.
लोगों ने की तारीफ
ओपी सिंह ने दयानंद सिद्धू के वीडियो एक्स पर पोस्ट किए तो लोगों ने कमेंट में उनकी तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि हमें इस इंसान को जेंटलमैन कहना चाहिए. अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि यह शानदार है. अपना जुनून फोलो करने के लिए उम्र की बाध्यता नहीं होती है.
The man in video is Mr Dayanand Sindhu. He is running Pahalwan Dhaba in #Murthal for last 35 years. He runs #Marathon, too – all over the country. Last Sunday, his 42km timing in Chandigarh Marathon was 4 hours 19 min. His next target: Run 42 km in three and half hours in next six months. Kudos!

