Close Menu
    What's Hot

    शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी धड़ाम

    March 13, 2026

    जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

    March 13, 2026

    हरियाणा में एडिशनल SHO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 40 हजार लेते ACB ने दबोचा

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026

      NXT Conclave: एलपीजी को लेकर कुछ लोग डर का माहौल बना रहे: पीएम मोदी

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जानें कौन हैं सुनेत्रा पवार?, अब संभालेंगी ‘दादा’ की विरासत
    Breaking News

    जानें कौन हैं सुनेत्रा पवार?, अब संभालेंगी ‘दादा’ की विरासत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 31, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Deputy CM Sunetra Pawar: जानें कौन हैं सुनेत्रा पवार?, अब संभालेंगी ‘दादा’ की विरासत
    Deputy CM Sunetra Pawar: जानें कौन हैं सुनेत्रा पवार?, अब संभालेंगी ‘दादा’ की विरासत

    अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम बनीं पत्नी सुनेत्रा, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
    Deputy CM Sunetra Pawar, (द भारत ख़बर), मुंबई: राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्हें दोपहर में राकांपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार कोई महिला डिप्टी सीएम बनी हैं।

    अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत के बाद से ही सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाने की मांग की जाने लगी थी। अब ऐसे में यह जानना अहम है कि सुनेत्रा पवार कौन हैं? बारामती के ‘दादा’ अजित पवार से इतर उनकी अपनी क्या पहचान रही है? उनका पारिवारिक इतिहास क्या रहा है? अजित पवार से उनकी शादी कैसे हुई? सुनेत्रा की राजनीति में कब एंट्री हुई? आइये जानते हैं…

    1963 में मराठी परिवार में हुआ जन्म

    सुनेत्रा पवार का जन्म 1963 में उस्मानाबाद (अब धाराशिव) में एक मराठी परिवार में हुआ था। सुनेत्रा ने औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) के एसबी कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। एक राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद सुनेत्रा पवार राजनीति से दूर ही रहीं।

    पवार परिवार से जुड़ने के बाद भी उन्होंने अपना ध्यान सामाजिक कार्यों में लगाया और बारामती के करीब पवार खानदान के पैतृक गांव काठेवाड़ी में कई कार्य कराए। खासकर साफ-सफाई को लेकर। उनके कार्यों की वजह से 2006 में काठेवाड़ी को निर्मल ग्राम का दर्जा दिया गया और घोषित किया गया कि यह गांव खुले में शौच से मुक्त हो गया है।

    बारामती में बनवाया हाईटेक टेक्सटाइल पार्क

    इतना ही नहीं सुनेत्रा ने 2008 में बारामती में हाईटेक टेक्सटाइल पार्क बनवाने में भी अहम भूमिका निभाई। 65 एकड़ के इस पार्क को केंद्र की टेक्सटाइल पार्क स्कीम के जरिए स्थापित कराया गया और मौजूदा समय में यहां 15 हजार लोगों को नौकरी मिली है। इनमें से अधिकतर महिलाएं हैं, जो कपड़ा उद्योग, सिलाई, बुनाई और कढ़ाई में काम कर रही हैं। सुनेत्रा पवार ने इस पूरे प्रोजेक्ट की अध्यक्षता की है।

    सुनेत्रा के भाई रह चुके महाराष्ट्र के गृहमंत्री, दबंग नेता के तौर पर जाते है जाने

    सुनेत्रा का परिचय शुरूआत में ही राजनीति से हो गया, क्योंकि उनके पिता बाजीराव पाटिल महाराष्ट्र के मजबूत नेता थे। वहीं, उनके भाई पदमसिंह बाजीराव पाटिल 1980 के दशक में महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे ताकतवर नेताओं में से एक रहे। पदमसिंह कई बार विधायक रहने के साथ-साथ सांसद भी रहे। वे 80 के दशक में ही महाराष्ट्र के गृह मंत्री भी बने। सुनेत्रा के भाई पदमसिंह को महाराष्ट्र की राजनीति में दबंग छवि के नेता के तौर पर जाना जाता है। यानी सुनेत्रा पवार परिवार में आने से पहले ही एक मजबूत राजनीतिक परिवार से जुड़ी थीं।

    अजित पवार से शादी की कहानी

    सुनेत्रा पवार के 1983 में ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद 1985 में उनकी शादी अजित पवार से हुई। इस रिश्ते के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दरअसल, पदमसिंह उस दौरान महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े नेताओं में से थे। वहीं, शरद पवार भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके थे।

    दोनों ही नेताओं में अच्छी दोस्ती थी। यही दोस्ती बाद में रिश्ते में बदली, जब पदमसिंह ने बहन सुनेत्रा का रिश्ता शरद पवार के भतीजे अजित से तय कर दिया। अजित और सुनेत्रा पवार के दो बेटे हुए। बड़े बेटे का नाम पार्थ पवार और छोटे बेटे जय हैं।

    अजित-सुनेत्रा के दो बच्चे कौन?

    पार्थ 2019 में महाराष्ट्र के मावल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार, पार्थ पवार तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार के रुख के विपरीत, तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था। अजित के छोटे बेटे का नाम जय पवार है, जो फिलहाल राजनीति में नहीं हैं। जय उद्यमिता के क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं।

    सुनेत्रा का राजनीतिक इतिहास

    सुनेत्रा पवार मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं और बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में एक उभरता हुआ प्रमुख चेहरा बनकर उभरी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वे दशकों से राजनीतिक परिवार का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति में अपना कदम हाल ही में रखा है। सुनेत्रा के जीवन में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट 2023 के अंत में आया, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विभाजन हुआ। यहां से उनकी पहली बार सक्रिय राजनीति में एंट्री हुई।

    2024 में लड़ा लोकसभा चुनाव

    सुनेत्रा के चुनावी करियर की शुरूआत 2024 के लोकसभा चुनावों से हुई, जब वे बारामती निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के टिकट पर उतरीं। इस चुनाव में उन्होंने अपनी ननद और शरद पवार की बेटी- सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा, जो पवार परिवार और पार्टी में विभाजन का प्रतीक बना। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें जून 2024 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

    ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं अजित पवार की पत्नी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार की बड़ी पहल, अब दूसरा लड़का होने पर भी मिलेंगे 5 हजार रुपये, ये करना होगा काम
    Next Article इस डायरेक्टर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कहा था, आपको कुछ नहीं आता
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026

      NXT Conclave: एलपीजी को लेकर कुछ लोग डर का माहौल बना रहे: पीएम मोदी

      March 12, 2026

      अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

      March 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी धड़ाम

      By परवेश चौहानMarch 13, 2026

      Share Market Update : शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी धड़ाम निवेशकों को हर रोज…

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      हरियाणा में एडिशनल SHO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 40 हजार लेते ACB ने दबोचा

      March 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.