Close Menu
    What's Hot

    कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा; सीएम मान का एलान

    June 30, 2026

    रणबीर कपूर को प्यार में धोखा दे चुकी ‘गर्लफ्रेंड’ ने अचानक छोड़ दी थी इंडस्ट्री

    June 30, 2026

    CM भगवंत मान ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तेज करने के निर्देश दिए

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एसआईआर पर विपक्ष एकजुट, सीजेआई को लिखा लेटर

      June 30, 2026

      उत्तराखंड-यूपी में जल्द दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

      June 30, 2026

      यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने नजरबंद किया

      June 30, 2026

      अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान : भारत

      June 30, 2026

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इन 5 शहरों में की हुई बल्ले-बल्ले, गरीब परिवारों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट, शुरू हुई बुकिंग
    हरियाणा

    हरियाणा के इन 5 शहरों में की हुई बल्ले-बल्ले, गरीब परिवारों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट, शुरू हुई बुकिंग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा वासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार से फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जिन परिवारों ने पहले ही इस योजना के तहत पंजीकरण कराया हुआ है, वे मात्र 10 हजार रुपये जमा कर फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं।

    पात्र आवेदकों की सूची वेबसाइट पर जारी

    हाउसिंग फॉर ऑल विभाग ने भौतिक सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदकों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। केवल वही परिवार फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे, जिनके नाम इस सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही सभी आबंटित किए जाने वाले फ्लैटों की पूरी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

    पहले चरण में 15,256 परिवारों को मिल चुके प्लॉट

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 14 शहरों में 15,256 गरीब परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। इन प्लॉटों पर मकान निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी जा रही है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से चल रही योजना

    मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 561 गांवों में 1.58 लाख आवेदकों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मकान निर्माण के लिए 1.38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    अब तक गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 69,150 मकानों का निर्माण किया जा चुका है, जिस पर 579 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 77,900 मकानों का निर्माण कराया गया है, जिसके लिए 1650 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

    4,533 प्लॉट पहले ही किए जा चुके हैं आवंटित

    प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ मिलकर लागू कर रही है। इसके तहत महाग्रामों में 50 वर्ग गज और अन्य गांवों में 100 वर्ग गज के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


    हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए नया सिस्टम लागू

    अब तक मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 62 गांवों में 100-100 गज के प्लॉट और प्रत्येक महाग्राम में 50-50 गज के कुल 4,533 प्लॉटआवंटित किए जा चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 52,288 आवेदकों का पंजीकरण पूरा हो चुका है।

    श्रमिकों को किराये पर भी मिलेंगे सस्ते घर

    प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना भी चला रही है। इसके अंतर्गत शहरी प्रवासी मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर किराये के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

    पहले चरण में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों में करीब 1600 फ्लैटों को 25 वर्षों के लिए रियायती दरों पर किराये पर देने की पायलट परियोजना शुरू की गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबर्थडे पार्टी में मुनव्वर फारूकी ने एक्स के गाने पर लगाए ठुमके, बीवी मेहजबीन रहीं बेहद कूल
    Next Article निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

    June 30, 2026

    हरियाणा में 5000 एकड़ में बसेगी नमो सिटी, दिल्ली के व्यापारियों को न्योता, आधे रेट पर मिलेगी जमीनें

    June 30, 2026

    हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

    June 29, 2026

    हरियाणा में 20 हजार की रिश्वत लेता अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

    June 29, 2026

    हरियाणा के पानी से बुझेगी राजस्थान की धरती की प्यास, हथिनीकुंड बैराज से सीधी पाइपलाइन बिछेगी, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

    June 29, 2026

    हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा; सीएम मान का एलान

    By श्वेता चौहानJune 30, 2026

    हम आधुनिक सब-डिवीजनल कॉम्प्लेक्स बनाएंगे जहां सभी अधिकारी एक साथ बैठेंगे: मुख्यमंत्री  कीड़ी शुगर मिल…

    रणबीर कपूर को प्यार में धोखा दे चुकी ‘गर्लफ्रेंड’ ने अचानक छोड़ दी थी इंडस्ट्री

    June 30, 2026

    CM भगवंत मान ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तेज करने के निर्देश दिए

    June 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.