शनिवार और रविवार बंद रहती है स्टॉक मार्केट, आज बजट के चलते लिया गया फैसला
Share Market Today (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : आज देश के इतिहास में दोहरा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। एक तो आज आजाद भारत के इतिहास में पहली बार रविवार को आम बजट पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इतिहास में यह दूसरा अवसर होगा जब रविवार को शेयर बाजार में कामकाज होता हुआ दिखाई देगा। सामान्यत शेयर बाजार में सप्ताह में पांच दिन ही कारोबार होता है।
लेकिन आज देश का आम बजट पेश होने जा रहा है तो इसी के चलते यह फैसला लिया गया है कि शेयर बाजार भी खुला रहेगा। हालांकि आजाद भारत के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार रविवार को भी शेयर बाजार में कारोबार हुआ था। 28 फरवरी 1999 को जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, उस समय रविवार के दिन भी घरेलू शेयर बाजार में कारोबार हुआ था।
शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह होगा कारोबार
आज का रविवार निवेशकों के लिए सामान्य छुट्टी के दिनों से अलग है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एलान किया है कि इस दौरान शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा। ऐसे में अगर आप भ्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट भाषण के दौरान ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र होगा
एनएसई और बीएसई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बजट की अहमियत को देखते हुए 1 फरवरी को ‘विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र’ आयोजित किया जा रहा है। एक्सचेंजों का कहना है कि बजट में होने वाली बड़ी नीतिगत घोषणाओं पर बाजार को तत्काल प्रतिक्रिया देने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए रविवार होने के बावजूद बाजार बंद नहीं रहेगा। निवेशकों के मन में टाइमिंग को लेकर कोई कन्फ्यूजन न रहे, इसके लिए एक्सचेंजों ने स्थिति साफ कर दी है। शेयर बाजार में सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक नियमित कारोबार होगा।
ये भी पढ़ें : Union Budget 2026-27 : आज नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

