
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद, पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया
India US Trade Deal Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर लगाए भारी 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है। अब इस पर सरकार की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज देश भर में हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहा है कि उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छा व्यापार समझौता किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि राहुल गांधी ट्रेड डील पर देश के लोगों को झूठ के सहारे गुमराह कर रहे हैं। गोयल ने आगे कहा कि टैरिफ अमेरिका ने लगाया था, इसलिए ऐलान उधर से ही हुआ। यह एक ऐसी डील है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। गोयल ने कहा कि सभी इस डील से उत्साहित हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद, उन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया। दोनों देश इस डील पर जल्द ही साझा बयान जारी करेंगे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को देश की प्रगति से नफरत है।
डील से भारत का निर्यात बढ़ेगा
पीयूष गोयल ने कहा, इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा। इससे हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर्स के पार्ट्स बनाने वाले, टेक्सटाइल, मरीन गुड, ज्वेलर सेक्टर समेत सभी मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को बहुत सारे मौके मिलेंगे। यह ट्रेड डील भारत की इकॉनमी के लिए, भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, गांवों में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, नौजवान और महिला, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत सारे मौके लाएगी।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी ने देश बेचा
