Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टी20 में भारत को उसके मैदान पर हराना मुश्किल : क्लिंगर
    खेल

    टी20 में भारत को उसके मैदान पर हराना मुश्किल : क्लिंगर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 : टी20 में भारत को उसके मैदान पर हराना मुश्किल : क्लिंगर
    T20 World Cup 2026 : टी20 में भारत को उसके मैदान पर हराना मुश्किल : क्लिंगर

    ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने माना वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ है टीम इंडिया का बैटिंग लाइनअप

    T20 World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप शुरू होने में दो दिन बचे हैं। सात फरवरी से इसकी शुुरुआत हो जाएगी और आठ मार्च को फाइनल होगा। भारत वर्तमान में टी20 वर्ल्ड चैंपियन है और उसे खिताब का बचाव अपने ही देश में खेलते हुए करना है। विश्व कप को लेकर बहुत सारे पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ने टीम इंडिया को वर्तमान समय की सबसे ज्यादा खतरनाक टीम कहा है। पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर ने अन्य टीमों को चेताया है। क्लिंगर का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में भारत के प्रदर्शन से पता चलता है कि सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में आखिर क्यों गत चैंपियन को हराना बहुत मुश्किल होगा।

    भारत के पास सबसे आक्रामक शीर्ष क्रम

    क्लिंगर के अनुसार भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उन्हें सबसे मजबूत टीम बनाता है। क्लिंगर ने कहा, जिस फॉर्म में भारत है और मैंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो देखा उससे भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। उन्हें हराने के लिए किसी टीम को शायद फाइनल में उनके खराब दिन का फायदा उठाना होगा।
    विज्ञापन

    अभिषेक निडर और खतरनाक खिलाड़ी

    क्लिंगर ने कहा कि अभिषेक शर्मा का उभरना शीर्ष क्रम में भारत के आक्रामक रवैये की खास बात रही है। क्लिंगर ने कहा, अभिषेक शर्मा शायद मेरे नए पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें पिछले कुछ समय से देख रहा हूं। आईपीएल में ट्रेविस हेड के साथ पारी का आगाज करना और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करना, वह निडर हैं और उन्हें देखना शानदार है।
    भारत का निडर रवैया अभिषेक और ईशान किशन ने दिखाया, जिन्होंने लगातार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

    हालांकि क्लिंगर ने चेतावनी दी कि भारत को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। क्लिंगर ने कहा, ईशान किशन ने फिर शानदार फॉर्म हासिल कर ली है और निश्चित रूप से विश्व कप की एकादश में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मजबूत टीम हैं। हाल में बहुत अधिक टी20 क्रिकेट खेलने वाला दक्षिण अफ्रीका भी खतरनाक होगा।

    ये भी पढ़ें : U19 World Cup : अंडर 19 विश्व कप में आज फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगा भारत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया में भारत ने फिर साबित की अपनी श्रेष्ठा
    Next Article भारत के विदेशी निवेश में आएगी तेजी : रिपोर्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी

      February 6, 2026

      6वीं बार खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

      February 6, 2026

      आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन

      February 6, 2026

      अंडर 19 विश्व कप में आज फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगा भारत

      February 4, 2026

      क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला

      February 2, 2026

      अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

      February 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      By अंकित कुमारFebruary 6, 2026

      Parliament Budget Session Update: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की…

      हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

      February 6, 2026

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.