Close Menu
    What's Hot

    पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

    February 7, 2026

    7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

    February 7, 2026

    हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 6 सस्पेंड पटवारियों में से 5 बहाल, प्रदेशव्यापी आंदोलन खत्म; कल से ड्यूटी पर लौटेंगे
    हरियाणा

    हरियाणा में 6 सस्पेंड पटवारियों में से 5 बहाल, प्रदेशव्यापी आंदोलन खत्म; कल से ड्यूटी पर लौटेंगे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में 6 पटवारियों के निलंबन को लेकर बीते चार दिनों से चल रहा प्रदेशव्यापी आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। सरकार द्वारा 6 में से 5 पटवारियों की बहाली के आदेश जारी किए जाने के बाद द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने धरना-प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया। बहाल किए गए पटवारी गुरुवार से दोबारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर ड्यूटी संभालेंगे, जबकि भिवानी जिले के एक पटवारी की बहाली की प्रक्रिया अभी जारी है।

    लगातार दबाव और सभी जिला मुख्यालयों पर हुए धरना-प्रदर्शनों के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। बहाली के आदेश जारी होते ही संगठन ने इसे आंदोलन की बड़ी सफलता बताया। फतेहाबाद जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए बहाली पत्र भी सामने आए हैं, जिनमें पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    पटवारियों का यह आंदोलन हरियाणा के सभी जिलों में चला। सोनीपत में मिनी सचिवालय के सामने लगातार चार दिनों तक धरना दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो शामिल हुए। बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक धरना जारी रहा, लेकिन जैसे ही राज्य स्तरीय कमेटी से बहाली के आदेश मिलने की सूचना मिली, उसी समय आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

    संगठन ने बताया कि भिवानी जिले के निलंबित पटवारी को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं। आश्वासन दिया गया है कि गुरुवार तक उसकी बहाली को लेकर भी निर्णय ले लिया जाएगा। इसी भरोसे के आधार पर आंदोलन को पूरी तरह समाप्त करने का फैसला किया गया।

    आंदोलन के दौरान पटवारी संगठन ने संसाधनों की कमी का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया। संगठन का कहना था कि गिरदावरी और फसल खराबा वेरिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सरकारी टैबलेट उपलब्ध न होने के कारण निजी मोबाइल फोन से करने पड़ते हैं। सीमित संसाधनों और कम समय में काम का दबाव बढ़ने से कई बार तकनीकी समस्याएं सामने आती हैं, जिनका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है।


    Photo 1770217848667

    पटवारी संगठन के अनुसार, निलंबन रद्द कराने को लेकर 15 जनवरी 2026 को जींद में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें सरकार को 29 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद 30 जनवरी को प्रदेशभर में सांकेतिक धरना हुआ और फिर लगातार प्रदर्शन तेज होते गए। बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा से पहले ही सरकार ने पांच पटवारियों की बहाली कर दी, जिससे आंदोलन समाप्त हो गया।

    पूरा मामला करीब दो महीने पहले क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की एक ही फोटो बार-बार अपलोड किए जाने से जुड़ा था। किसानों को मुआवजा देने में देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 6 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया था। निलंबित पटवारियों में भिवानी, कुरुक्षेत्र, जींद, गुरुग्राम, दादरी और फतेहाबाद जिले के कर्मचारी शामिल थे।

    अब पांच पटवारियों की बहाली के बाद प्रदेश में राजस्व से जुड़ा कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। संगठन ने सरकार और रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए इसे संयुक्त संघर्ष की जीत बताया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेडरूम फोटोशूट से छाईं श्वेता तिवारी, ‘फिर से धुरंधर…’ लिखकर मचाया बवाल
    Next Article West Bengal SIR List Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के निशाने पर: ममता बनर्जी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां

    February 7, 2026

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026

    हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों को 58 की उम्र में रिटायरमेंट पर भड़के अभय चौटाला, भाजपा सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    February 6, 2026

    हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    February 6, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों की 18 साल बाद जागी क़िस्मत, सीएम सैनी किया बड़ा ऐलान

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

    By अंकित कुमारFebruary 7, 2026

    Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित…

    7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

    February 7, 2026

    हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां

    February 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.