
4 मार्च को रिलीज होने वाली थी फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do, (द भारत ख़बर), मुंबई: आयुष्मान खुराना आखिरी बार हॉरर कॉमेडी थामा (2025) में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर जल्द ही पति पत्नी और वो के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। बीते साल फिल्म की अनाउंसमेंट हुई, जिसके बाद से ही इस सीक्वल का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीक्वल का टाइटल रखा गया है पति पत्नी और वो दो। आयुष्मान खुराना के अलावा इसमें सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं।
मेकर्स ने कुछ वक्त पहले इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी। पति पत्नी और वो दो पहले होली पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज के प्लान में बदलाव किया है। पति पत्नी और वो साल 2019 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स आॅफिस पर हिट साबित हुई।
मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का सीक्वल भी वही डायरेक्ट करेंगे। पति पत्नी और वो दो 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसकी आॅफिशियल अनाउंसमेंट भी हो गई थी। हालांकि, अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है।
इस कारण हुई पोस्टपोन
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि पति पत्नी और वो दो प्लान के मुताबिक 4 मार्च को सिनेमाघरों में नहीं आएगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि पोस्ट-प्रोडक्शन अभी पूरा नहीं हुआ है और एक गाना भी शूट होना बाकी है।
मेकर्स इस प्रोसेस में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वो इस बात का खास ध्यान रखना चाहते हैं कि फाइनल प्रोडक्ट आॅडियंस के लिए एंटरटेनिंग हो। इसी वजह से मेकर्स ने इस सीक्वल की रिलीज को टालने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस होने की उम्मीद है।
चार बड़े स्टार्स नजर आएंगे
आयुष्मान खुराना के अलावा पति पत्नी और वो 2 में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। मशहूर फिल्ममेकर मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म कॉमेडी और रोमांस से भरी एक अनोखी कहानी होने वाली है। फिल्म को भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और क्रिएटिव प्रोडक्शन जूनो चोपड़ा ने किया है।
