सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह आएंगे नजर
Dahaad 2, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में आई एक वेब सीरीज से ओटीटी पर गर्दा उड़ाया था। 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज दहाड़ अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा पुलिस आॅफिसर के रोल में नजर आई थीं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह अहम किरदार में नजर आए थे। 3 सालों के बाद सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर ओटीटी पर दहाड़ मारने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि दहाड़ का सीजन 2 जल्द ही आने वाला है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दहाड़ के मेकर्स रीमा कागती और जोया अख्तर ने इसके सीजन 2 की तैयारी शुरू कर दी है। दहाड़ 2 की शूटिंग इस महीने शुरू होने वाली है। इस सीजन की शूटिंग राजस्थान में होगी। 2023 में पहले सीजन के प्रीमियर के लगभग तीन साल बाद टीम अब नए ट्विस्ट और डार्क टर्न के साथ सीरीज को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
फाइनल हो चुकी कहानी
पहले सीजन की तरह एक बार फिर शूटिंग लोकेशन राजस्थान रहेगी। पहले पार्ट को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद प्राइम वीडियो दहाड़ 2 को बड़े पैमाने पर सपोर्ट कर रहा है। हालांकि, स्ट्रीमर ने अभी तक कहानी या रिलीज टाइमलाइन के बारे में डिटेल्स नहीं बताई हैं, लेकिन शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। लंबे वक्त से मेकर्स दूसरे सीजन के लिए कहानी तय करने में लगे हुए थे। अब कहानी फाइनल हो चुकी है और पिछले कई महीनों से प्री-प्रोडक्शन में है।
दहाड़ की कहानी?
राजस्थान के एक छोटे से गांव में दो पुलिस आॅफिसर 27 महिलाओं के गायब होने की जांच कर रहे थे और उनकी ये इन्वेस्टिगेशन उन्हें एक सीरियल किलर तक पहुंचा देती है। 2023 में रिलीज हुई इस सीरीज को काफी तारीफ मिली और ये बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला पहला भारतीय स्ट्रीमिंग शो बन गया।
ये भी पढ़ें: जब अजय देवगन के कारण अभिषेक को सड़क पर बितानी पड़ी रात

