Close Menu
    What's Hot

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

    February 6, 2026

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत से राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समागमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
    पंजाब

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत से राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समागमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिए गए उपदेशों पर चलते हुए समानता वाले समाज की रचना के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी की महान विरासत को बनाए रखने के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा 6 फरवरी को होशियापुर जिले में स्थित खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ गुरु रविदास जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए नतमस्तक होगी। भगवंत सिंह मान ने समस्त संगत से इस राज्य स्तरीय समागम में पूरे धार्मिक उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने लोगों से समाज में प्रचलित विभिन्न सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की बाणी समस्त मानवता के लिए प्रकाश-स्तंभ है और उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का रास्ता दिखाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दिव्य बाणी से समाज को विभिन्न समस्याओं से मुक्त किया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही खुरालगढ़ में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय यादगार बना चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह यादगार सुविधाओं से लैस इमारत, मल्टीलेवल पार्किंग, मीनार-ए-बेगमपुरा, संगत हॉल, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समस्त मानवता की भलाई, समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया और इस प्रकार समानतावादी मूल्यों पर आधारित समाज की रचना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज का संकल्प दिया, जहाँ किसी को भी किसी प्रकार का कोई दुख या तकलीफ न झेलनी पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का महान जीवन, दर्शन और शिक्षाएँ मानवता का मार्गदर्शन करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के रूहानी रहबर और मसीहा हैं, जिन्होंने हमें नेक और सदाचारी जीवन जीने की शिक्षा दी।

    649वें प्रकाश पर्व और 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए राज्य स्तर पर व्यापक प्रबंधों की व्यवस्था

    भगवंत सिंह मान सरकार ने गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं, साथ ही 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व के लिए साल भर चलने वाली राज्य स्तरीय तैयारियाँ शुरू की हैं। श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया है जिसमें संतों, आध्यात्मिक नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी तथा 6 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत समापन होगा।

    भगवंत मान सरकार ने संगत की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ और निर्विघ्न प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। साथ ही श्री खुरालगढ़ साहिब से पंजाब के हर गाँव तक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को ले जाने वाले कार्यक्रम शुरू करके सिलसिलेवार समागम आरंभ किए हैं। गुरु जी के महान जीवन, दर्शन और समानता, भाईचारे तथा मानवता के प्रति शाश्वत संदेश के प्रसार के लिए साल भर शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलकदमियां की जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएल्विश यादव के नाम पर छिड़ी जंग, अर्चित कौशिक ने खोया आपा, मैक्सटर्न पर उठाया हाथ
    Next Article हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      February 6, 2026

      बेटों को बचाने के लिए सास ने ली बहू की हत्या की जिम्मेदारी

      February 6, 2026

      Punjab News: बलजिंदर सिंह बंटी ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला

      February 5, 2026

      रूपनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों…

      February 5, 2026

      गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व पर वर्षभर चलने वाले राज्य स्तरीय समारोहों की शुरुआत

      February 5, 2026

      मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया

      February 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

      By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा  Yamini Malhotra: रियलिटी शो बिग…

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.