Close Menu
    What's Hot

    राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

    April 22, 2026

    24 अप्रैल को सिविल डिफेंस हवाई हमला/ब्लैकआउट मॉक…

    April 22, 2026

    पहले एक्टर से ब्रेकअप, फिर दिग्गज क्रिकेटर से टूटी शादी, अब ऐसे लाइफ जी रही ये हसीना

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

      April 22, 2026

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»अंगद बेदी से पिता ने 12 साल तक नहीं की थी बात
    मनोरंजन

    अंगद बेदी से पिता ने 12 साल तक नहीं की थी बात

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Angad Bedi Birthday Special: अंगद बेदी से पिता ने 12 साल तक नहीं की थी बात
    Angad Bedi Birthday Special: अंगद बेदी से पिता ने 12 साल तक नहीं की थी बात

    एक छोटी सी गलती की मिली इतनी बड़ी सजा
    Angad Bedi Birthday Special, (द भारत ख़बर), मुंबई: दिवंगत क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया था। वो गेंद और बल्ले दोनों से ही धूम मचाते थे और उन्होंने भारयीय क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली थी। हालांकि उनके बेटे अंगद बेदी ने क्रिकेट में नहीं, बल्कि अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाया। पिता के दिग्गज क्रिकेट होने के बावजूद अंगद को कम उम्र में ये एहसास हो गया था कि उन्हें अभिनेता बनना है। अंगद बेदी आज 43 साल के हो चुके हैं।

    उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। अंगद बेदी ने अपने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि बचपन में वो अमिताभ बच्चन की फिल्में देखा करते थे और बिग बी की फिल्में देखकर ही वो एक्टर बनने के लिए इंस्पायर हुए थे। वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पिता बिशन सिंह बेदी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी एक गलती के चलते उनसे उनके पिता ने सालों तक बात नहीं की थी।

    पिता ने क्यों नहीं की थी 12 साल तक बात?

    सिख फैमिली में जन्मे अंगद बेदी ने एक्टर बनने के लिए कम उम्र में अपने बाल कटवा लिए थे। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने बाल कटवाए थे और पगड़ी हटा दी थी। इस वजह से उनके पिता उनसे बेहद नाराज हो गए थे। अंगद ने बताया था कि जब उन्होंने बाल कटवाए थे तो उनके पिता ने अफसोस और नाराजगी जताते हुए कहा था कि ये उनका दुर्भाग्य है कि उन्होंने पगड़ी उतार दी।

    अंगद के इस कदम के चलते उनके पिता बिशन सिंह बेदी ने उनसे 12 सालों तक बात नहीं की थी। साल 2016 में जब अंगद और अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक रिलीज हुई थी तब जाकर दोनों के रिश्ते में सुधार आया था। उस वक्त बिशन ने बेटे से कहा था, बेटा, अब तुम्हारा बाल कटवाना जस्टिफाई हो रहा है।

    इन फिल्मों में नजर आए अंगद

    अंगद ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2004 में आई मलयालम शॉर्ट फिल्म काया तरण से किया था। लेकिन, उन्हें पहचान मिली थी साल 2011 में रिलीज हुई पिक्चर फालतू से। अंगद ने पिंक, डियर जिंदगी, घूमर, टाइगर जिंदा है और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में काम किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी
    Next Article हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पहले एक्टर से ब्रेकअप, फिर दिग्गज क्रिकेटर से टूटी शादी, अब ऐसे लाइफ जी रही ये हसीना

      April 22, 2026

      ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

      April 22, 2026

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन, घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत

      April 22, 2026

      सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

      April 22, 2026

      मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

      April 22, 2026

      नेशनल टीवी पर हदें पार! Swami Om ने कंटेस्टेंट्स पर फेंका पेशाब, Salman Khan को बताया था ‘ISI एजेंट

      April 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

      By परवेश चौहानApril 22, 2026

      LSG Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया…

      24 अप्रैल को सिविल डिफेंस हवाई हमला/ब्लैकआउट मॉक…

      April 22, 2026

      पहले एक्टर से ब्रेकअप, फिर दिग्गज क्रिकेटर से टूटी शादी, अब ऐसे लाइफ जी रही ये हसीना

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.